फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Roorkee News ›   If the under pass is not made then Bhakiyu will agitate

अंडर पास न बना तो भाकियू करेगी आंदोलन

Tue, 16 Nov 2021 08:30 PM IST
Dehradun Bureau देहरादून ब्यूरो
Updated Tue, 16 Nov 2021 08:30 PM IST
विज्ञापन
If the under pass is not made then Bhakiyu will agitate
रेलवे अंडर पास बनाने की मांग को लेकर धरना और दो व्यापारियों की भूख हड़ताल पांचवें दिन भी जारी रही। वहीं, भाकियू अंबावत ने जल्द ही अंडर पास न बनाने पर आंदोलन की चेतावनी दी है।
विज्ञापन

मंगलवार को व्यापार मंडल तहसील अध्यक्ष मनोज वर्मा एवं सुंदर गोयल अनिश्चितकालीन भूख हड़ताल पर हैं। इस दौरान भारतीय किसान यूनियन अंबावत के राष्ट्रीय महासचिव नितिन चौधरी भी धरने पर पहुंचे। उन्होंने कहा कि बच्चों की मौत हुए छह दिन बीत चुके हैं, लेकिन रेलवे की ओर से अभी तक कोई आश्वासन नहीं दिया गया है। कहा कि अगर जल्द ही अंडर पास नहीं बनाया गया तो भाकियू अंबावत रेल प्रशासन के खिलाफ सड़कों पर उतरकर प्रदर्शन कर रेल रोकने के लिए बाध्य होगी। इस दौरान भारतीय किसान यूनियन अंबावत के प्रदेश अध्यक्ष परविंदर चौधरी, प्रदेश महासचिव राजेश चौधरी, ब्लॉक अध्यक्ष रुड़की अयूब, जिला सचिव फुरकान, रियासत खा, मास्टर जगमेर सिंह, कुशलपाल सैनी, दीपक, कृष्णा, शमशाद अंसारी और अभिषेक आदि मौजूद रहे।
विज्ञापन

भाकियू ने की गन्ना मूल्य घोषित करने की मांग
भारतीय किसान यूनियन अंबावत के पदाधिकारियों ने गन्ना मूल्य घोषित किए जाने की मांग को लेकर मुख्यमंत्री के नाम एसडीएम को ज्ञापन सौंपा।
मंगलवार को भाकियू अंबावत के पदाधिकारियों ने एसडीएम वैभव गुप्ता से मुलाकात की। राष्ट्रीय उपाध्यक्ष चौधरी सहदेव सिंह और ब्लॉक अध्यक्ष रविंद्र चौधरी ने ज्ञापन सौंपकर बताया कि इस बार उत्तर प्रदेश सरकार की ओर से 350 रुपये प्रति क्विंटल गन्ना मूल्य की घोषणा की गई है, लेकिन उत्तराखंड सरकार ने अभी तक गन्ना मूल्य घोषित नहीं किया है। बताया कि इस बार प्रदेश के किसानों को गन्ना मूल्य उत्तर प्रदेश से अधिक दिया जाए। ज्ञापन देने वालों में सोना सिंह, इफ्तखार अहमद, चौधरी अनिल कुमार, संजय कुमार, पंकज, तुफैल अहमद, सहबान, जितेंद्र, शिवकुमार और अनिल कुमार आदि शामिल रहे। संवाद
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed