फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Roorkee News ›   I am fulfilling my husband's dream: Mamta

ममता राकेश ने कहा, पति का सपना कर रही हैं पूरा -

Mon, 07 Feb 2022 08:12 PM IST
Dehradun Bureau देहरादून ब्यूरो
Updated Mon, 07 Feb 2022 08:12 PM IST
विज्ञापन
I am fulfilling my husband's dream: Mamta
भगवानपुर में पूर्व कैबिनेट मंत्री सुरेंद्र राकेश की पुण्यतिथि पर आयोजित कार्यक्रम में मंचासीन ? - फोटो : ROORKEE
भगवानपुर में कांग्रेस प्रत्याशी ममता राकेश ने कस्बे के एक गार्डन में अपने पति पूर्व कैबिनेट मंत्री स्वर्गीय सुरेंद्र राकेश की सातवीं पुण्यतिथि पर श्रद्धांजलि अर्पित की।
विज्ञापन

उन्होंने श्रद्धांजलि सभा को संबोधित करते हुए कहा कि उनके पति की मौत के बाद जनता ने सहयोग देकर क्षेत्र की विधायक बनाया। इसके बाद से वे लोगों के दुख दर्द में शामिल होकर और उनकी सेवा कर पति के सपने को पूरा कर रही हैं। विधायक बनने के बाद उन्होंने जनता की सेवा की है। इस दौरान भावुक अंदाज में ममता राकेश ने लोगों से वोट देकर सहयोग की अपील की। उन्होंने कहा कि वे हमेशा जनता की सेवा करती रहेंगी। विश्वास दिलाते हुए कहा कि वे हमेशा जनता की सेवा करती रहेंगी। उनके बेटे अभिषेक राकेश ने भी सभा को संबोधित किया। कहा कि उनके पिता के जाने के बाद उन्हें जनता का ही सहारा मिला है। उनका परिवार हमेशा जनता का ऋणी रहेगा। इस मौके पर मुनीर आलम, फारुख अहमद, हुकम सिंह सैनी, अभिषेक, राकेश, सेठपाल परमार, मुलकीराज सैनी, रुप चौधरी, रियासत अली, ताराचंद सैनी, विरेंद्र सिंह, मगन परमार, राव नईम, सतेंद्र शर्मा, सुशील पैगोवाल आदि मौजूद रहे।
विज्ञापन

सुबोध राकेश ने की वोट अपील
भगवानपुर में बसपा प्रत्याशी सुबोध राकेश ने कस्बे के बीडी इंटर कॉलेज में कैबिनेट मंत्री स्वर्गीय सुरेंद्र राकेश की पुण्यतिथि पर श्रद्धांजलि सभा आयोजित की। सुबोध राकेश ने कहा की उनके बड़े भाई स्वर्गीय सुरेंद्र राकेश ने क्षेत्र के विकास को नया आयाम दिया था। अब वे भी उनके नक्शे कदम पर चलकर क्षेत्र के विकास में योगदान दे रहे हैं। कांग्रेस ने पिछले दस साल में क्षेत्र की जनता को निराश किया है। इस विधानसभा चुनाव में क्षेत्र की जनता कांग्रेस को जवाब देेगी। उन्होंने बसपा को वोट दिए जाने की अपील की। इस मौके पर सुनील बंसल, बिरमपाल, तिरथपाल, पवन त्यागी, महावीर, चेयरमैन सचिन कुमार, प्रमोद कुमार आदि मौजूद थे। संवाद
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed