फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Roorkee News ›   Husband dies in accident, wife seriously injured

हादसे में पति की मौत, पत्नी गंभीर घायल

Fri, 09 Aug 2019 11:39 PM IST
Dehradun Bureau देहरादून ब्यूरो
Updated Fri, 09 Aug 2019 11:39 PM IST
विज्ञापन
Husband dies in accident, wife seriously injured
बाइक से रुड़की से बहादराबाद लौट रहे एक दंपति को पीछे से कार ने टक्कर मार दी। कार की टक्कर से पति की मौके पर ही मौत हो गई, जबकि पत्नी गंभीर रूप से घायल हो गई। हादसे के बाद कार चालक मौके से कार लेकर फरार हो गया। सूचना मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंची और घायल महिला को अस्पताल में भर्ती कराया। साथ ही मामले की जानकारी उनके परिजनों को दी।
विज्ञापन

थाना बहादराबाद के गांव वाजिदपुर निवासी सियाराम (47) पुत्र सुखराम सिंह शुक्रवार को बाइक से अपनी पत्नी इंद्रा (45) के साथ किसी काम से रुड़की आए थे। रुड़की से काम निपटाने के बाद शाम करीब चार बजे वह वापस बहादराबाद लौट रहे थे। जैसे ही उनकी बाइक कोर कॉलेज के सामने पहुंची तो पीछे से तेज गति से आ रही एक कार ने टक्कर मार दी। कार की टक्कर से बाइक सवार दंपति हाईवे पर दूर तक घिसटता चला गया। हादसा होता देख लोग घटनास्थल की तरफ दौड़ पड़े। लोगों को आता देख कार सवार मौके से फरार हो गया। लोगों ने घटना की जानकारी सिविल लाइंस कोतवाली पुलिस को दी। सूचना पर पहुंची पुलिस ने दोनों को सिविल अस्पताल रुड़की में भर्ती कराया। जहां चिकित्सकों ने सियाराम को मृतक घोषित कर दिया। जबकि इंद्रा को चिकित्सक उपचार कर रहे हैं। पुलिस ने घटना की जानकारी दंपति के परिजनों को दी। कोतवाली प्रभारी अमरजीत सिंह ने बताया कि शव का पंचनामा भरकर पोस्टमार्टम कराया जा रहा है। तहरीर आने के बाद कार्रवाई की जाएगी। कार व कार चालक की तलाश की जा रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed