फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Roorkee News ›   Hundreds of farmers headed to Uttarakhand Kisan Morcha left for Delhi

उत्तराखंड किसान मोर्चा के नेतृत्व में दिल्ली रवाना हुए सैकड़ों किसान

Wed, 02 Dec 2020 11:17 PM IST
Dehradun Bureau देहरादून ब्यूरो
Updated Wed, 02 Dec 2020 11:17 PM IST
विज्ञापन
Hundreds of farmers headed to Uttarakhand Kisan Morcha left for Delhi
दिल्ली के लिए कूच करते उत्तराखंड किसान मोर्चा के कार्यकर्ता। - फोटो : ROORKEE
उत्तराखंड किसान मोर्चा के नेतृत्व में हरिद्वार जिले के सैकड़ों किसान बुधवार को दिल्ली पहुंच गए। मोर्चा ने यहां चल रहे किसानों के आंदोलन को समर्थन देने का निर्णय लिया है। भारतीय किसान यूनियन (टिकैत) से जुड़े जिले के 30-35 किसान पहले ही यूपी गेट पर जमे हुए हैं।
विज्ञापन

बुधवार को उत्तराखंड किसान मोर्चा के नेतृत्व में करीब 100 से अधिक किसान हरिद्वार जिले से मेरठ होते हुए यूपी गेट पहुंचे। मोर्चा के राष्ट्रीय अध्यक्ष गुलशन रोड़ ने बताया कि केंद्र सरकार लगातार किसानों का शोषण कर रही है। इसके चलते हरियाणा, पंजाब समेत पूरे देश में किसानों की स्थिति दयनीय हो चुकी है। किसान सरकार से शांतिपूर्वक वार्ता करने के लिए दिल्ली जा रही थे, लेकिन हरियाणा और पंजाब के किसानों को बॉर्डर पर ही रोका जा रहा है। इससे साफ है कि केंद्र सरकार किसानों से वार्ता तक नहीं करना चाहती है। उन्होंने कहा कि किसानों को कोरोना का हवाला देकर रोका जा रहा है, जबकि केंद्र सरकार के बड़े से लेकर छोटे नेता तक जनसभाएं कर रहे हैं। हरियाणा और पंजाब के किसानों को समर्थन देने के लिए उत्तराखंड किसान मोर्चा के किसान भी दिल्ली पहुंचे हैं। बृहस्पतिवार को केंद्र सरकार और किसानों के बीच फिर वार्ता होनी है। इससे पहले किसानों की एक महापंचायत होगी, जिसमें आगे की रणनीति तय की जाएगी।
विज्ञापन

--
अलग-अलग रास्तों से पुलिस को दिया चकमा
मोर्चा के राष्ट्रीय अध्यक्ष गुलशन रोड़ ने बताया कि पुलिस पर किसानों को रोकने का भारी दबाव है। इसके लिए हरिद्वार जनपद की पुलिस उनसे लगातार संपर्क कर रही थी और किसानों के एकत्र होने की जानकारी जुटा रही थी। इसके चलते अलग-अलग रास्तों से होकर सभी किसान मेरठ पहुंचे। यहां से काफिले के साथ दिल्ली रवाना हुए।
विज्ञापन
विज्ञापन

--
मेरठ टोल प्लाजा पर हुई नोकझोंक
मेरठ टोल प्लाजा पहुंचने पर किसानों और टोल प्लाजा के अधिकारियों-कर्मचारियों में काफी बहस हुई। इस दौरान किसानों की गाड़ियों को टोल प्लाजा देने के लिए रोका गया। किसान नेता वीडियो में कहते नजर आ रहे हैं कि वे धरना स्थल पर जा रहे हैं, जिस पर टोल प्लाजा कर्मचारी किसानों से बहस कर रहा है। काफी बहस के बाद किसान नेता गाड़ियों में बैठकर रवाना हो गए।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed