फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Roorkee News ›   How will education be done in schools without Guruji?

बिना गुरुजी के कैसे होगी स्कूलों में पढ़ाई

Mon, 07 Feb 2022 08:26 PM IST
Dehradun Bureau देहरादून ब्यूरो
Updated Mon, 07 Feb 2022 08:26 PM IST
विज्ञापन
How will education be done in schools without Guruji?
प्रदेश सरकार ने सरकारी और निजी स्कूलों को खोलने के आदेश तो जारी कर दिए हैं लेकिन पढ़ाई कैसे होगी। क्षेत्र में अधिकतर शिक्षकों की ड्यूटी विधानसभा चुनाव में लगा दी गई है। इसके अलावा कुछ शिक्षक लंबे समय से कोरोना हेल्प डेस्क पर ड्यूटी देते आ रहे हैं। पहले दिन खुले कई स्कूलों में ऐसी स्थिति थी कि एक भी टीचर मौजूद नहीं था। अन्य स्कूल से टीचरों को बुलाकर छात्रों को पढ़ाना पड़ा।
विज्ञापन

इस समय प्रदेश में विधानसभा चुनाव की तैयारियां जोरों पर हैं। चुनाव शांतिपूर्वक संपन्न कराने के लिए बड़ी संख्या में सरकारी स्कूलों के शिक्षकों की ड्यूटी लगाई गई है। इसके अलावा कुछ टीचर शुुरू से ही कोरोना हेल्प डेस्क पर ड्यूटी दे रहे हैं। इसी बीच सोमवार को शहर में कक्षा एक से नौ तक के सरकारी और अर्द्धसरकारी स्कूलों को भी खोल दिया गया। इस समय रुड़की में कक्षा एक से आठ तक के करीब 133 स्कूल हैं। इन स्कूलों में 512 शिक्षक तैनात हैं। खास बात ये है कि इन शिक्षकों में से करीब 410 की ड्यूटी चुनाव में लगाई गई है। इस कारण हर दिन इनकी ट्रेनिंग चल रही है। ऐसे में सोमवार को छात्रों को पढ़ाने के लिए अधिकतर स्कूलों में नाममात्र शिक्षक थे। शिक्षकों के अभाव के चलते कहीं बच्चों को जल्दी छुट्टी देनी पड़ी तो कहीं एक ही टीचर को हर कक्षा में जाकर पढ़ाना पड़ा। वहीं सोमवार को सभी महिला शिक्षकों की ट्रेनिंग भी निर्धारित थी। ऐसे में उन स्कूलों में एक भी टीचर नहीं थी जहां केवल महिला शिक्षकों का ही स्टाफ है। ऐसे में इन स्कूलों में अन्य स्कूलों से स्टाफ बुलाकर शिक्षण कार्य सुचारु करवाया गया।
विज्ञापन

कुछ स्कूल हो चुके मतदान केंद्र घोषित
क्षेत्र में बड़ी संख्या में प्राथमिक स्कूलों को मतदान केंद्र खोलने के लिए चयनित कर लिया गया है। ऐसे में यहां मतदान केंद्र खोलने की व्यवस्था शुरू कर दी गई है। कक्षाओं की बेंच एक जगह एकत्र कर दी गई है। सोमवार को स्कूल पहुंचे छात्रों को बैठने के लिए बेंच नहीं मिली। बाद में शिक्षकों ने छात्रों के साथ मिलकर बेंच लगाई, तब जाकर छात्रों की पढ़ाई शुरू हो सकी।
विज्ञापन
विज्ञापन

निर्वाचन आयोग ने दिए थे व्यवस्था के निर्देश
विधानसभा चुनाव में शिक्षकों की ड्यूटी लगाए जाने को लेकर देहरादून निवासी एक एडवोकेट ने निर्वाचन आयोग को पत्र भेजकर कहा कि शिक्षकों की ड्यूटी छात्रों की पढ़ाई को देखकर लगाई जाए। पत्र में स्पष्ट किया था कि वैसे ही पहले से स्कूलों में शिक्षकों की कमी बनी हुई है। ऐसे में हर स्कूल से 50 फीसदी शिक्षकों की ड्यूटी लगाई जाए ताकि छात्रों की पढ़ाई प्रभावित न हो। इसपर सहायक मुख्य निर्वाचन अधिकारी ने जिला निर्वाचन अधिकारी को पत्र भेजकर मामले का संज्ञान लेने के निर्देश दिए थे। इसके बावजूद बिना कार्ययोजना बनाए शिक्षकों की ड्यूटी लगा दी गई। इसका खामियाजा अब स्कूल खुलने पर बच्चों को भुगतना पड़ रहा है।

स्कूल खुलने के पहले दिन कुछ जगह शिक्षकों के अभाव की समस्या देखने को मिली। व्यवस्थाएं सुधारने के लिए अब बीएड प्रशिक्षुओं को चुनाव होने तक पढ़ाई करवाने की जिम्मेदारी दी जाएगी।
- सुबोध मलिक, प्रभारी खंड शिक्षा अधिकारी
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed