फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Roorkee News ›   How the pits were filled, got 'wounded' within a month

एक माह में ही हरे हो गए गड्ढों के जख्म, लाखों की बर्बादी

Fri, 06 Aug 2021 11:34 PM IST
Dehradun Bureau देहरादून ब्यूरो
Updated Fri, 06 Aug 2021 11:34 PM IST
विज्ञापन
How the pits were filled, got 'wounded' within a month
रुड़की। शहर में सड़कों के गड्ढे भरने के नाम पर लाखों की बर्बादी हो रही हैै। बारिश में बजरी उखड़ने से दोपहिया वाहन चालक गड्ढों में गिरकर चोटिल हो रहे हैं। लोगों की शिकायत के बाद अधिकारियों ने संज्ञान लेना शुरू किया है। उनका कहना है कि कार्य की जांच कराई जाएगी। लापरवाही मिलने पर संबंधित ठेकेदार को ब्लैकलिस्ट किया जाएगा। पिछले साल भी गड्ढों की बजरी दो महीने में उखड़ गई थी।
विज्ञापन

नगर निगम ने महीनेभर पहले बीएसएम तिराहे से नेहरू स्टेडियम पुल तक सड़क पर बने गड्ढों को भरवाया था। लाखों की लागत से भरे गए गड्ढे एक ही बारिश में फिर लोगों के लिए जानलेवा साबित हो रहे हैं। लगभग सभी गड्ढों की बजरी फिर से उखड़ गई और वे पहले से गहरे हो गए हैं। ऐेसे में आनेजाने वालों को परेशानी हो रही है। कई बार बजरी पर फिसलने के कारण बाइक और स्कूटर सवार चोटिल हो चुके हैं। नगर विधायक प्रतिनिधि अशोक त्यागी का कहना है कि पिछले वर्ष भी लाखों की लागत से नगर निगम की ओर से इसी तरह गड्ढे भरे गए थे। वे सब दो माह में उखड़ गए थे। इस बार तो गड्ढे एक महीने में ही फिर हो गए। नगर निगम को अपने कार्यों की जांच भी करनी चाहिए ताकि जनता के पैसों का दुरुपयोग न हो।
विज्ञापन

--
सड़क के निर्माण कार्यों पर भी उठते रहे हैं सवाल
नगर निगम में समय-समय पर सड़कों के निर्माण कार्यों पर भी सवाल उठते रहे हैं। कई निर्माण कार्यों की जांच आईआईटी रुड़की से भी करानी पड़ी है। अभी तक ऐसी करीब छह सड़कों की जांच रिपोर्ट आनी बाकी है। नगर आयुक्त नूपुर वर्मा का कहना है कि भुगतान से पूर्व सड़कों की गुणवत्ता की जांच कराई जाती है। कई मामलों में जांच कराई गई है। रिपोर्ट आने के बाद आगे की कार्रवाई की जाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन

--
सड़क के गड्ढों की बजरी उखड़ने की शिकायत मिली है। इसे गंभीरता से लिया जा रहा है और मामले की जांच कराई जाएगी। जांच के बाद लापरवाही पाए जाने पर संबंधित ठेकेदार को ब्लैकलिस्ट किया जाएगा।
-नूपुर वर्मा, नगर आयुक्त
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed