{"_id":"680bd6319c8157cbca060502","slug":"household-goods-burnt-due-to-fire-in-thatched-roof-animals-also-burnt-roorkee-news-c-5-1-gkp1010-674070-2025-04-26","type":"story","status":"publish","title_hn":"Roorkee News: छप्पर में आग लगने से घरेलू सामान जला, पशु भी जले","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Roorkee News: छप्पर में आग लगने से घरेलू सामान जला, पशु भी जले
विज्ञापन
सुल्तानपुर। भोगपुर गांव स्थित एक महिला के छप्पर में आग लग गई। मौके पर आए ग्रामीणों ने किसी तरह पानी डालकर आग पर काबू पाया। तब तक घर में रखे खाने9पीने का सामान, कपड़े, चारपाई, बिस्तर आदि जल गए और छप्पर के पास बंधे दो पशु भी झुलस गए। सूचना पर मौके पर पहुंची भिक्कमपुर पुलिस ने मामले की जानकारी ली। साथ ही पशु चिकित्सक भी झुलसे हुए पशुओं का उपचार कर रहे हैं।
भोगपुर गांव निवासी खातून छप्पर के घर में रहती है और घर के पास में ही पशु पाल रखा है। जिससे वह अपना पालन-पोषण करती है। शुक्रवार करीब 11:30 बजे खातून के घर के छप्पर में संदिग्ध परिस्थितियों में आग लग गई। घर में आग लगी देख किसी ग्रामीण ने शोर मचा दिया। शोर सुनकर कई ग्रामीण मौके पर पहुंचे। ग्रामीणों ने कड़ी मशक्कत कर किसी तरह पानी डालकर आग पर काबू पाया। तब तक छप्पर में रखे खाने-पीने के सामान, कपड़े, चारपाई और बिस्तर आदि जल गए। इसके साथ घर के पास बंधी एक भैंस और एक कटिया आग में झुलस गई। मौके पर पहुंचे ग्राम प्रधान प्रतिनिधि आशीष कश्यप ने मामले की सूचना भिक्कमपुर पुलिस, पशु चिकित्सक और हलका लेखपाल को दी। उन्होंने बताया कि मामले की सूचना पर भिक्कमपुर पुलिस ने मौके पर पहुंचकर जानकारी ली। साथ ही पशु चिकित्सक भी मौके पर पहुंचकर आग में जले पशुओं का उपचार कर रहे हैं।