{"_id":"68aca3b0293eb5a52c04dc7e","slug":"his-mother-and-grandmother-are-adamant-on-keeping-their-son-with-them-roorkee-news-c-5-1-drn1027-772817-2025-08-25","type":"story","status":"publish","title_hn":"Roorkee News: बेटे को साथ रखने की जिद पर अड़ी उसकी मां और दादी","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Roorkee News: बेटे को साथ रखने की जिद पर अड़ी उसकी मां और दादी
विज्ञापन
पति की मौत के बाद उसके चार वर्षीय बेटे को अपने साथ रखने के लिए सास-बहू के बीच कहासुनी हो गई। इसके कारण बच्चे को लेकर दोनों सास बहु सुल्तानपुर पुलिस चौकी पहुंची और दोनों बच्चे को अपने साथ रखने की जिद पर अड़ गई। फिलहाल पुलिस ने दोनाें को समझाबुझाकर घर भेज दिया है।
सुल्तानपुर पुलिस चौकी क्षेत्र अकबरपुर ऊद गांव निवासी एक व्यक्ति की दो महीने पहले मृत्यु हो गई थी। बताया जा रहा है कि मृत व्यक्ति के यहां एक लड़का और एक लड़की है। लड़के की उम्र 4 वर्ष है। बताया जा रहा है कि व्यक्ति की मृत्यु के कुछ दिन बाद उसकी पत्नी अपनी बेटी को साथ लेकर मायके चली गई थी। उसका 4 वर्षीय बेटा अपनी दादी के पास ही रहा।
बताया जा रहा है कि रविवार को महिला अपने ससुराल अकबरपुर ऊद गांव पहुंची। इस दौरान महिला अपने चार वर्षीय बेटे को अपने साथ मायके ले जाने की जिद करने लगी। इस बात को लेकर सास और बहू के बीच जमकर कहासुनी हुई। बच्चे की मां का कहना है कि पति की मौत के बाद उस बेटे का ही सहारा है। उसी के साथ उम्र गुजार दूंगी जबकि बच्चों की दादी का कहना है कि परिवार का यही वारिस है।
विज्ञापन
दादी उसे अपने साथ रखना चाहती है। दोनों बच्चे को अपने साथ रखने की जिद पर अड़ी रहीं। मामले का समाधान नहीं होने पर दोनों बच्चों को लेकर रविवार देर शाम सुल्तानपुर पुलिस चौकी पहुंची। दोनों एक-दूसरे की शिकायत पुलिस से करते हुए बच्चों को अपने साथ ले जाने के लिए पुलिस से मांग करने लगी।
सुल्तानपुर पुलिस चौकी प्रभारी वीरेंद्र सिंह नेगी का कहना है कि दोनों सास बहू को बच्चे को अपने साथ रखने की जिद पर अड़ी रहीं। दोनों को समझाकर कर घर भेज दिया गया है।