फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Roorkee News ›   highway got jam, people were annoyed

हाईवे पर लगता रहा जाम, लोग हलाकान

Sun, 27 Mar 2016 10:46 PM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, रुड़की
ब्यूरो/अमर उजाला, रुड़की Updated Sun, 27 Mar 2016 10:46 PM IST
विज्ञापन
highway got jam, people were annoyed
हाईवे जाम

 हरिद्वार दिल्ली हाईवे पर रविवार को भी जाम ने राहगीरों की परेशानी बढ़ाई। खासकर बढ़ेड़ी राजपूतान से लेकर मंगलौर व नारसन बॉर्डर तक वाहन रेंग रेंगकर चले। शहर के बीच से गुजर रहे हाईवे पर बीच बीच में जाम लगने से स्थानीय लोगों को भी दिक्कत उठानी पड़ी। 

विज्ञापन


अर्द्धकुंभ के कारण हरिद्वार में अचानक यात्रियों की आमद बढ़ गई है। खासकर वीकेंड के दिनों में दिल्ली हरियाणा, पंजाब जैसे आस-पास के राज्यों से लोग निजी वाहनों से हरिद्वार का रुख कर रहे हैं। शनिवार को दिन व रात में हाईवे पर जबरदस्त जाम के बाद अगले दिन रविवार को भी यही स्थिति रही।
विज्ञापन

 
कलियर तिराहे से लेकर रुड़की मेें रोडवेज बस अड्डे के आस पास और मिलिट्री चौक होते हुए मंगलौर तक वाहन रुक रुककर चलते रहे। कस्बा मंगलौर में जाम से हालात बद से बदतर रहे। रोडवेज बसों और प्राइवेट वाहनों में सवार मुसाफिरों के साथ साथ स्थानीय लोगों को भी दिक्कत उठानी पड़ी। वहीं जाम खुलवाने में पुलिस को भी पसीने छूटते रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन


किस काम का फोरलेन
अर्द्धकुंभ चालू होने के बावजूद फोरलेन का लाभ यात्रियों को नहीं मिल पा रहा है। तमाम दावों और वादों के बावजूद अधिकारी फोरलेन का काम पूरा कराने में नाकाम रहे हैं। इसका खामियाजा अलग अलग राज्यों से हरिद्वार आने वाले लोगों को भुगतना पड़ रहा है। 

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed