{"_id":"61d9a427f9c31c29697e00fd","slug":"heavy-rain-in-the-morning-bright-sunshine-in-the-evening-roorkee-news-drn401110410","type":"story","status":"publish","title_hn":"सुबह झमाझम बारिश, शाम को चटक धूप","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
सुबह झमाझम बारिश, शाम को चटक धूप
विज्ञापन
रुड़की में सुबह से हो रही बारिश के बाद दोपहर के समय निकली तेज धूप के दौरान सोलानी पुल के कुछ यूं दि?
- फोटो : ROORKEE
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
अलसुबह तेज गड़गड़ाहट के साथ झमाझम बारिश शुरू हो गई। बारिश का ये सिलसिला दोपहर तक जारी रहा। इसके बाद अचानक चटख धूप निकल आई, लेकिन इस दौरान भी बूंदाबांदी जारी रही। बारिश से कई कॉलोनियों में सड़कों पर पानी भर गया तो कई जगह कीचड़ होने से लोगों को परेशानी उठानी पड़ी। ठंड बढ़ने से लोग घरों से बाहर कम ही निकले।
शुक्रवार देर रात ही काली घटा छा गई थी। शनिवार तड़के करीब चार बजे आसमान में बिजली कड़कने लगी। इसके बाद हवा के साथ बारिश शुरू हो गई। करीब नौ बजे तक लगातार बारिश होती रही। बारिश का ये सिलसिला दोपहर करीब तीन बजे तक जारी रहा। इसके बाद तेज धूप निकल आई हालांकि इस बीच भी हल्की बूंदाबांदी होती रही। बारिश के बाद धूप से आसमान में इंद्रधनुष उभर आया। इसके बाद एक बार फिर आसमान में बादल छा गए। बारिश के बाद ठंड बढ़ने से लोग घरों में ही रहे। दोपहर में बारिश के चलते बाजार में सन्नाटा पसरा रहा। उधर, बारिश से शांति विहार, मयूर विहार, अंबर तालाब, सती मोहल्ला, दुर्गा कॉलोनी, राजेंद्र नगर आदि जगह सड़कों पर पानी भर गया। कुछ नई कॉलोनियों में सड़कें कच्ची होने से कीचड़ के चलते लोगों को भारी परेशानी उठानी पड़ी।
वहीं, मंगलौर में भी सुबह से ही शुरू हुई बारिश देर शाम तक जारी रही। कुछ स्थानों पर जलभराव की समस्या भी पैदा हुई। शुक्रवार देर रात से ही बिजली की आंखमिचौली का खेल भी चलता रहा, जो शनिवार देर शाम तक जारी रहा। कस्बावासियों को पिछले 24 घंटे में सिर्फ चार घंटे ही बिजली सप्लाई मिली। भगवानपुर में हाईवे के सर्विस लेन पर बारिश का पानी भरने से राहगीरों को परेशानी झेलनी पड़ी। एसडीएम ब्रिजेश कुमार तिवारी का कहना है कि जल्द नाला बनाने वाले ठेकेदार से वार्ता कर समस्या का समाधान किया जाएगा।
विज्ञापन
यह बारिश गेहूं के लिए वरदान
इस समय की बारिश गेहूं, सरसों और दहलनी फसलों के लिए वरदान साबित होगी। दो दिन से रुक रुककर हो रही हल्की बारिश से किसानों के चेहरे खिल खिला उठे हैं। ये बारिश गेहूं के लिए खाद का काम कर रही है। बारिश गन्ने, सरसों और सब्जियों को पाले से भी बचाएगी। किसानों के अनुसार, इस समय फसलों में खाद डालने की जरूरत थी, लेकिन बारिश फसलों में खाद जैसा ही काम करेगी।