फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Roorkee News ›   He was seriously injured by hitting with a sharp weapon

धारदार हथियार से वार कर गंभीर रूप से किया घायल,

Fri, 18 Dec 2020 11:51 PM IST
Dehradun Bureau देहरादून ब्यूरो
Updated Fri, 18 Dec 2020 11:51 PM IST
विज्ञापन
He was seriously injured by hitting with a sharp weapon
खानपुर। अपने खेतों में सरसों की फसल की रखवाली कर रहे किसान को दबंगों ने धारदार हथियारों से हमला कर गंभीर रूप से घायल कर दिया। शोर शराबा सुनकर आसपास खेतों में कामकर रहे किसान मौके की ओर दौड़े। जिन्हें देखकर आरोपी जान से मारने की धमकी देते हुए फरार हो गए। पीड़ित के पुत्र ने पुलिस को तहरीर दी है। पुलिस ने आरोपी पिता और दो बेटों के खिलाफ मुकदमा दर्ज कर लिया है।
विज्ञापन

खानपुर थाना क्षेत्र के प्रह्लादपुर गांव निवासी मनीष कुमार पुत्र विनोद कुमार ने पुलिस को तहरीर देकर बताया कि उनके खेत पंचायत के ही उप गांव मदारपुर के पास स्थित हैं। वहां पर उन्होंने सरसों की फसल लगा रखी है। रोजमर्रा की तरह उसके पिता विनोद कुमार बृहस्पतिवार को भी खेतों में जंगली जानवर से सरसों की रखवाली करने गए थे। शाम के समय मदारपुर गांव निवासी धर्मसिंह और उसके बेटे बलजीत सिंह व हरजीत सिंह उनके खेत में घुस आए और उसके पिता को बेवजह गाली गलौज करने लगे। जब उनके पिता ने गाली गलौज करने का विरोध किया तो आरोपियों ने उनके पिता पर धारदार हथियारों से हमला कर गंभीर रूप से घायल कर दिया। शोर शराबा सुनकर आसपास के किसान मौके की ओर दौडे़, जिन्हें देखकर आरोपी जान से मारने की धमकी देते हुए फरार हो गए। खानपुर थानाध्यक्ष अभिनव शर्मा ने बताया कि तहरीर के आधार पर धर्म सिंह और उनके बेटे बलजीत सिंह व हरजीत सिंह निवासी मदारपुर के खिलाफ मुकदमा दर्ज कर लिया है। मुकदमा दर्ज करने के साथ ही मामले की जांच शुरू कर दी है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed