{"_id":"60e888718ebc3ebf0b0e1e1c","slug":"harsh-firing-in-birthday-party-case-against-son-of-congress-leader-roorkee-news-drn383982257","type":"story","status":"publish","title_hn":"बर्थ-डे पार्टी में हर्ष फायरिंग, युवक की वीडियो वायरल","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
बर्थ-डे पार्टी में हर्ष फायरिंग, युवक की वीडियो वायरल
विज्ञापन
रुड़की। बर्थडे पार्टी में कांग्रेस नेता के बेटे की ओर से जमकर हर्ष फायरिंग करने का मामला प्रकाश में आया है। फायरिंग का वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हो गया। हरकत में आई पुलिस ने गहनता से जांच करने के बाद मामले में मुकदमा दर्ज कर लिया है। साथ ही दोनों हथियारों के लाइसेंस रद्द करने और हथियारों को जब्त करने की तैयारी शुरू कर दी है।
शहर से देहात तक हर्ष फायरिंग की घटनाएं रुकने का नाम नहीं ले रही हैं। शादी समारोह हो या सालगिरह या फिर बर्थडे पार्टी, इनमें लगातार हर्ष फायरिंग की घटनाएं सामने आ रही हैं। हाल ही में लक्सर क्षेत्र के दो गांवों में हर्ष फायरिंग की घटनाएं सामने आईं थी। अब भगवानपुर क्षेत्र के अमरपुर गांव निवासी कांग्रेस नेता रूप सिंह के बेटे की बर्थडे पार्टी में लाइसेंसी हथियारों से हर्ष फायरिंग करने का मामला सामने आया है। वीडियो तीन दिन पुराना बताया जा रहा है। बताया जा रहा है कि कांग्रेस नेता ने दोस्तों के लिए पार्टी रखी थी।
पार्टी में डीजे भी था। डीजे के पास ही खड़ा कांग्रेस नेता का बेटा पहले बंदूक से दो-तीन राउंड हवाई फायरिंग करता दिख रहा है। इसके बाद वह पिस्टल निकालकर हवाई फायरिंग करता नजर आ रहा है। कांग्रेस नेता के बेटे की हर्ष फायरिंग का वीडियो सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो रहा है। मामला पुलिस के पास पहुंचा तो गहनता से जांच शुरू हुई। भगवानपुर एसओ पीडी भट्ट ने बताया कि लाइसेंसी हथियार रूप सिंह चौधरी के नाम पर हैं। मामले में रूप सिंह के खिलाफ लाइसेंसी हथियार का दुरुपयोग करने के आरोप में केस दर्ज कर लिया गया है। लाइसेंस रद्द करने और दोनों हथियारों को जब्त करने की तैयारी की जा रही है।