फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Roorkee News ›   'Gujjars and Jats unite in the movement'

गुर्जर और जाट एक होकर आंदोलन में उतरें : भड़ाना

Sun, 19 Sep 2021 11:11 PM IST
Dehradun Bureau देहरादून ब्यूरो
Updated Sun, 19 Sep 2021 11:11 PM IST
विज्ञापन
'Gujjars and Jats unite in the movement'
रुड़की दिल्ली रोड स्थित एक होटल में आयोजित कार्यक्रम में अवतार सिंह भड़ाना का स्वागत करते कार्य? - फोटो : ROORKEE
रुड़की। दिल्ली रोड स्थित एक होटल में आयोजित भाकियू अंबावत की बैठक में किसानों की समस्याओं को उठाया गया। वक्ताओं ने तीनों कृषि कानून वापस नहीं होने तक आंदोलन जारी रखने की चेतावनी दी। उन्होंने भाजपा सरकार पर किसानों को नजरअंदाज करने का आरोप भी लगाया। कहा कि अब जाट और गुर्जर समाज को एक होकर आंदोलन में उतरना होगा।
विज्ञापन

रविवार को भाकियू अंबावत की एक बैठक दिल्ली रोड स्थित एक होटल में हुई। इसमें पहुंचे पूर्व सांसद एवं मुजफ्फरनगर के मीरापुर के विधायक अवतार सिंह भड़ाना ने कहा कि सरकार किसानों को नजरअंदाज कर रही है। देश में ऐसी सरकार बननी चाहिए जोकि किसानों के हितों को ध्यान में रखकर काम करे। उन्होंने कहा कि किसानों को अब संगठित होकर काम करना होगा। आज सरकार ने तीन कृषि कानून लाकर किसान को सड़क पर लाकर खड़ा कर दिया है। बार बार आंदोलन करने और प्रदर्शन करने के बावजूद अन्नदाता की नहीं सुनी जा रही है। बैठक में उन्होंने कहा कि आज गुर्जर समाज राजनीतिक रूप से पिछड़ रहा है, जबकि इस समय गुर्जर और जाट समाज को एक साथ आंदोलन में सामने आने की जरूरत है। उन्होंने किसानों को 22 सितंबर को लक्सर में होने वाली संयुक्त किसान संघर्ष मोर्चा की महापंचायत में भारी संख्या में पहुंचने का आह्वान किया। इस मौके पर पश्चिमी उत्तर प्रदेश मुक्ति मोर्चा के राष्ट्रीय अध्यक्ष भगत सिंह वर्मा, संदीप चौधरी, राजेंद्र चौधरी, फिरोज आलम, फरमान त्यागी, नीरज चौधरी, कोमल रानी और रश्मि चौधरी आदि मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed