फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Roorkee News ›   Greenway's Shreya first in dance at the national level

नृत्य में ग्रीनवे की श्रेया को मिला पहला पुरस्कार

Tue, 31 Aug 2021 11:33 PM IST
Dehradun Bureau देहरादून ब्यूरो
Updated Tue, 31 Aug 2021 11:33 PM IST
विज्ञापन
Greenway's Shreya first in dance at the national level
देहरादून में जन्माष्टमी के मौके पर इस्कान वृंदावन द्वारा राष्ट्रीय स्तर पर आयोजित नृत्य प्रतिय? - फोटो : ROORKEE
रुड़की। श्रीकृष्ण जन्माष्टमी के पर्व पर इस्कॉन वृंदावन की ओर से देहरादून में आयोजित नृत्य प्रतियोगिता में ग्रीनवे मॉडर्न सीनियर स्कूल की कक्षा चार की छात्रा श्रेया ने राष्ट्रीय स्तर पर पहला स्थान प्राप्त किया है। इसके अलावा एक अन्य प्रतियोगिता में स्कूल की छात्रा ने दूसरा स्थान प्राप्त किया है। स्कूल पहुंचने पर दोनों को पुरस्कार देकर सम्मानित किया गया।
विज्ञापन

श्रीकृष्ण जन्माष्टमी के अवसर पर इस्कॉन वृंदावन की ओर से कृष्णा अनुशीलन प्रतियोगिता का आयोजन किया गया। इसमें भाषण प्रतियोगिता, श्लोक वाचन, नृत्यम, कलाकृति एवं सामान्य ज्ञान आदि का आयोजन किया गया। इस साल यह प्रतियोगिताएं 30 अगस्त को इस्कॉन देहरादून में ऑनलाइन आयोजित की गई थी। इसमें ग्रीनवे मॉडर्न सीनियर स्कूल रुड़की की कक्षा चार की छात्रा श्रेया ने नृत्य प्रतियोगिता में राष्ट्रीय स्तर पर प्रथम स्थान प्राप्त किया। वहीं हिंदी भाषण प्रतियोगिता में कक्षा आठ की छात्रा अक्षिता नेगी ने राष्ट्रीय स्तर पर द्वितीय स्थान प्राप्त किया। प्रतियोगिता में पहला और दूसरा स्थान प्राप्त करने वाली छात्राओं को प्रधानाचार्य माला चौहान और प्रबंधक मैनेजर अशोक चौहान ने स्कूल पहुंचने पर आशीर्वाद दिया। उन्होंने कहा कि स्कूल के छात्र-छात्राएं विभिन्न प्रतियोगिताओं में विजयी होकर स्कूल और क्षेत्र का नाम रोशन कर रहे हैं। इस दौरान उन्होंने शिक्षिका मरणलिका और दीपमाला जोशी को भी शुभकामनाएं दीं।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed