फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Roorkee News ›   GP Polytechnic team became champion

जीपी पॉलीटेक्निक की टीम बनी चैंपियन

Mon, 07 Mar 2022 09:59 PM IST
Dehradun Bureau देहरादून ब्यूरो
Updated Mon, 07 Mar 2022 09:59 PM IST
विज्ञापन
GP Polytechnic team became champion
रुड़की सुनहरा स्थित मैदान पर आयोजित केएल पॉलीटेक्निक के खेलकूद के समापन विजेता टीम को ट्राफी दे? - फोटो : ROORKEE
उत्तराखंड प्राविधिक शिक्षा के क्षेत्रीय खेलकूद प्रतियोगिता के अंतिम दिन जीपी पॉलीटेक्निक देहरादून की टीम चैंपियन रही। इसके साथ ही फरहान अली और दीपिका रतूडी को सर्वश्रेष्ठ खिलाड़ी घोषित कर ट्रॉफी देकर सम्मानित किया गया।
विज्ञापन

पांच मार्च को रुड़की के केएल पॉलीटेक्निक के सुनहरा स्थित क्रीड़ा स्थल पर प्राविधिक शिक्षा उत्तराखंड क्षेत्रीय खेलकूद प्रतियोगिता 2021-22 शुभारंभ किया गया था। इसमें गढ़वाल जोन-दो के अंतर्गत हरिद्वार, देहरादून, उत्तरकाशी व टिहरी गढ़वाल के 23 राजकीय एवं सहायता प्राप्त पॉलीटेक्निक संस्थानों के खिलाड़ियों ने प्रतिभाग किया था। खिलाड़ियों के बीच लंबी कूद, ऊंची कूद, डिस्कस थ्रो, जैवलिन थ्रो, टेबिल टेनिस, बैडमिंटन एवं दौड़ प्रतियोगिताएं आयोजित कराई गईं। इसके बाद सोमवार को सभी टीमों के अंकों के आधार पर छात्र-छात्रा और संस्था के चैंपियन घोषित किए गए। अंकों के आधार पर जीपी पॉलीटेक्निक देहरादून की टीम को चैंपियन घोषित किया गया। इसके साथ ही केएल पॉलीटेक्निक रुड़की के सिविल इंजीनियर द्वितीय वर्ष का छात्र फरहान अली और जीपी पित्थूवाला देहरादून की दीपिका रतूड़ी को सर्वश्रेष्ठ खिलाड़ी घोषित किया गया। इससे पहले समापन समारोह में प्राविधिक शिक्षा उत्तराखंड के निदेशक हरि सिंह बतौर मुख्य अतिथि पहुंचे।
विज्ञापन

केएल पॉलीटेक्निक के प्रधानाचार्य इंजीनियर अजय कुमार अग्रवाल ने अतिथियों का शॉल और बैच लगाकर स्वागत किया। मुख्य अतिथि हरि सिंह ने विजेता टीम और खिलाड़ियों को ट्रॉफी व प्रमाणपत्र देकर सम्मानित किया। इस मौके पर प्रधानाचार्य इंजीनियर अजय कुमार ने कहा कि कॉलेज के छात्र-छात्राओं ने प्रतियोगिता में बेहतर प्रदर्शन किया है। इस मौके पर प्रतियोगिता संयोजक सुशील कुमार, रविंद्र सिंह सैनी, विपिन जैन, भोपाल सिंह, मनोज सैनी, जितेन्द्र सैनी, रामू सिंह, कपिल मोहन त्यागी, कुलदीप त्यागी आदि मौजूद थे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed