फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Roorkee News ›   Government should make the industrial sector free hold

औद्योगिक क्षेत्र को फ्री होल्ड कराए सरकार

Fri, 19 Nov 2021 11:48 PM IST
Dehradun Bureau देहरादून ब्यूरो
Updated Fri, 19 Nov 2021 11:48 PM IST
विज्ञापन
Government should make the industrial sector free hold
उद्योग सचिव अमित नेगी ने रामनगर स्थित औद्योगिक क्षेत्र का दौरा कर उद्योगपतियों की समस्याएं सुनीं और उन्हें हल करने का आश्वासन दिया। इस दौरान रुड़की स्मॉल स्केल इंडस्ट्रियल एसोसिएशन के पदाधिकारियों ने उनके सामने औद्योगिक क्षेत्र को लीज से मुक्ति दिलाकर फ्री होल्ड करने, जलभराव की समस्या दूर करने और अग्निशमन व्यवस्था दुरुस्त करने की भी मांग की।
विज्ञापन

शुक्रवार को उद्योग सचिव अमित नेगी सिडकुल के एमडी रोहित मीना, जीएम अरविंद पांडे, आरएम गिरधर रावत, ज्वाइंट मजिस्ट्रेट अंशुल सिंह और जिला उद्योग केंद्र की जीएम पल्लवी गुप्ता के साथ रामनगर औद्योगिक क्षेत्र का दौरा किया। इस दौरान रुड़की स्मॉल स्केल इंडस्ट्रियल एसोसिएशन के पदाधिकारियों ने उनका स्वागत किया। बैडमिंटन हॉल में आयोजित बैठक में उन्होंने उद्योगपतियों की समस्याएं सुनीं। इस मौके पर एसोसिएशन के अध्यक्ष रवि प्रकाश और सचिव मुकेश शर्मा ने तीन सूत्री मांगपत्र सौंपकर बताया कि रामनगर औद्योगिक क्षेत्र को सरकार ने 90 साल के लिए उन्हें लीज पर दिया है। इसका समय करीब तीस साल बाद पूरा होने वाला है। मांग उठाई कि लीज की भूमि फ्री होल्ड कर उद्योगपतियों को दी जाए। इसके अलावा जलभराव बड़ी समस्या है। बरसात में अधिकारियों और कर्मचारियों का पहुंचना मुश्किल हो जाता है।
विज्ञापन

उद्यमियों ने कहा कि यहां सीवरेज लाइन बहुत पुरानी है। अब उसके स्थान पर नई लाइन डलनी चाहिए। वहीं, औद्योगिक क्षेत्र में अग्निशमन की व्यवस्था नहीं है जबकि यहां अग्निकांड होने का डर हमेशा लगा रहता है। इस पर उद्योग सचिव ने कहा कि भूमि को फ्री होल्ड करवाने का पूरा प्रयास किया जाएगा। उन्होंने जलभराव की समस्या पर तहसीलदार और एसोसिएशन के अध्यक्ष को सर्वे करवाकर उन्हें अवगत कराने को कहा। साथ ही अग्निशमन व्यवस्था के लिए भी उन्होंने सकारात्मक आश्वासन दिया। इस मौके पर एसोसिएशन की ओर से अजय अग्रवाल, मोहम्मद मुस्तकीम, विकास सिंघल, अजय भारद्वाज, मुकुल गर्ग, विजय भारद्वाज, निपुन धवन, राजीव मित्तल, नवीन अग्रवाल, अजय शर्मा, इरफान अल्वी, दिव्यदीप, राजीव शर्मा, नवीन गुप्ता, वीरेंद्र धीमान, दीपांशु गुप्ता, नीरज शिवा, वीके अग्रवाल, पवन हंडा, विनीत मित्तल, विनीत कुमार मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed