{"_id":"6165d3a58ebc3e205977e6b9","slug":"government-should-declare-sugarcane-rs-400-quintal-roorkee-news-drn3931973180","type":"story","status":"publish","title_hn":"गन्ना चार सौ रुपये कुंतल घोषित करें सरकार","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
गन्ना चार सौ रुपये कुंतल घोषित करें सरकार
विज्ञापन
नारसन विद्युत उपकेंद्र में धरने के दौरान लखीमपुर खीरी में मारे गए किसानों को श्रद्धांजलि देते भ?
- फोटो : ROORKEE
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
लक्सर/खानपुर। भारतीय किसान यूनियन (टिकैत) ने तीन सूत्री मांगों को लेकर लक्सर एसडीएम को मुख्यमंत्री को संबोधित ज्ञापन सौंपकर उनकी बिजली कटौती पर रोक सहित तीन मांगों पर सकारात्मक कार्रवाई की मांग की। वहीं उन्होंने मांगें पूरी न होने पर आंदोलन की चेतावनी दी है।
सोमवार को भारत किसान यूनियन (टिकैत) के कार्यकर्ताओं ने चौधरी कीरत सिंह की अगुवाई में लक्सर तहसील मुख्यालय पहुंचकर एसडीएम से मुलाकात की। उन्होंने मुख्यमंत्री को संबोधित ज्ञापन एसडीएम को सौंपकर बताया कि खाद, उर्वरक, डीजल तेल, कृषि यंत्रों के मूल्यों में लगातार पैसे बढ़ रहे हैं। इसके चलते किसानों को अपनी मजदूरी का पैसा भी निकालना भारी पड़ रहा है। कहा कि गन्ना पेराई सत्र शुरू होने से पहले गन्ने का मूल्य 400 रुपये प्रति क्विंटल घोषित किया जाना चाहिए। कहा कि गन्ना विभाग की ओर से जो नई सट्टा नीति बनाई गई है, वह किसान हित में नहीं है। छोटी गन्ना पर्ची 20 क्विंटल, मिनी ट्रॉली 35 क्विंटल और फुल ट्रॉली 50 क्विंटल से अधिक नहीं होनी चाहिए। कहा कि ऊर्जा निगम द्वारा रोजाना कई कई घंटे अघोषित विद्युत कटौती की जा रही है। इससे किसानों के साथ छोटे-मोटे व्यवसाय करने वालों को भी आर्थिक नुकसान उठाना पड़ रहा है। इस दौरान भंवर सिंह, साधुराम, बिजेंद्र सिंह, रोहताश, मोनू, सोमपाल सिंह, बंगाल सिंह, विनोद कुमार, संजय कुमार, विजय कुमार, ओमपाल सिंह, मनोज कुमार, रजनीश, सोमेंद्र कुमार, विकास कुमार और असलम आदि मौजूद रहे।
लखीमपुर खीरी के मृत किसानों को दी श्रद्धांजलि
केंद्रीय राज्यमंत्री की गिरफ्तारी नहीं होने पर 18 अक्तूबर को चलाया जाएगा रेल रोको आंदोलन
संवाद न्यूज एजेंसी
मंगलौर। संयुक्त किसान मोर्चा के आह्वान पर भारतीय किसान यूनियन (टिकैत) के कार्यकर्ताओं ने लखीमपुर खीरी में मृत किसानों को मौन धारण कर श्रद्धांजलि दी। किसानों ने कहा कि यदि 17 अक्तूबर तक केंद्रीय राज्यमंत्री की गिरफ्तारी नहीं हुई तो 18 अक्तूबर को रेल रोको आंदोलन चलाया जाएगा।
विज्ञापन
मंगलवार को गुड़ मंडी स्थित भारतीय किसान यूनियन के कार्यालय पर भाकियू (टिकैत) के पदाधिकारी एकत्रित हुए। जहां पर उन्होंने संयुक्त किसान मोर्चा के आह्वान पर लखीमपुर खीरी में मृतक किसानों को मौन धारण कर श्रद्धांजलि दी। इस दौरान जिलाध्यक्ष विजय कुमार शास्त्री ने कहा कि लखीमपुर खीरी की घटना सुनियोजित थी, जिसके तहत किसानों पर गाड़ियां चढ़ाई गई हैं। उन्होंने कहा कि केंद्र सरकार ने यदि 17 अक्तूबर तक केंद्रीय राज्यमंत्री से इस्तीफा लेकर उनकी गिरफ्तारी नहीं की तो जिले के किसान 18 अक्तूबर को रेल रोको आंदोलन चलाएंगे। इसके तहत रुड़की व हरिद्वार में रेल रोकी जाएगी। इस मौके पर मंडल अध्यक्ष संजय चौधरी ने कहा कि भाजपा सरकार किसानों पर अत्याचार कर रही है। प्रदेश महामंत्री रवि चौधरी ने बताया कि मंगलवार की देर रात को किसान अपने घरों में कैंडल जलाकर मृतक किसानों को श्रद्धांजलि देंगे। इस अवसर पर रामपाल सिंह, ऋषिपाल सिंह, इकबाल अली, बालेंद्र सिंह, राजकुमार, विनीत व बिजेंदर आदि किसान शामिल थे।