फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Roorkee News ›   government employees will have corona test

सरकारी कर्मचारियों का होगा कोरोना टेस्ट

Thu, 02 Dec 2021 08:27 PM IST
Dehradun Bureau देहरादून ब्यूरो
Updated Thu, 02 Dec 2021 08:27 PM IST
विज्ञापन
government employees will have corona test
अब बॉर्डर पर बाहरी लोगों के साथ ही शहर के अंदर सरकारी विभागों में कार्यरत कर्मचारियों के भी कोरोना टेस्ट किए जाएंगे। ज्वाइंट मजिस्ट्रेट के निर्देश के अनुसार स्वास्थ्य विभाग की दो टीमें विभिन्न सरकारी विभागों में पहुंचकर कर्मचारियों का सैंपल लेंगी। इसके अलावा डिग्री कॉलेजों में भी छात्रों के टेस्ट किए जाएंगे।
विज्ञापन

कोरोना की तीसरी लहर की आशंका को देखते हुए देश-प्रदेश के साथ ही जिला प्रशासन भी अलर्ट हो गया है। इस बार प्रशासन और स्वास्थ्य विभाग का फोकस इस बात पर है कि कोरोना का नया वैरियंट ओमिक्रॉन यहां किसी भी स्थिति में दाखिल नहीं हो पाए। इसको लेकर प्रशासन लगातार बैठकें कर रहा है। बृहस्पतिवार को भी ज्वाइंट मजिस्ट्रेट अंशुल सिंह ने स्वास्थ्य विभाग के साथ ऑनलाइन बैठक की। उन्होंने कोरोना की रोकथाम के लिए कोरोना टेस्टिंग और टीकाकरण की रफ्तार बढ़ाने पर जोर दिया। उन्होंने कहा कि किसी भी आपदा में सबसे पहले सरकारी अधिकारियों और कर्मचारियों की सहायता ली जाती है, इसलिए उनका सुरक्षित रहना बेहद जरूरी है। इस लिहाज से सरकारी कार्यालयों में सभी कर्मियों का कोरोना टेस्ट कराया जाए। इसके अलावा उन्होंने डिग्री कॉलेजों में छात्र-छात्राओं के भी सैंपल लेने शुरू करने के निर्देश दिए। सेशन साइट व्यवस्थापक रामकेश गुप्ता ने बताया कि आज से दो टीमें सभी सरकारी विभागों के कर्मचारियों की जांच करेंगी। वहीं दो अलग टीमें शहर के डिग्री कॉलेजों में पढ़ने वाले छात्र-छात्राओं के भी सैंपल लेंगी।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed