{"_id":"582602574f1c1b6729b3ad35","slug":"glad-firning-in-marriage-a-child-injured","type":"story","status":"publish","title_hn":"शादी में हर्ष फायरिंग, बालक को लगी गोली","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
शादी में हर्ष फायरिंग, बालक को लगी गोली
ब्यूरो/अमर उजाला, रुड़की
Updated Fri, 11 Nov 2016 11:09 PM IST
विज्ञापन
शादी के दौरान हर्ष फायरिंग में घायल बालक
- फोटो : amarujala
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
बारद्वारी के दौरान बारात की ओर से की गई हवाई फायरिंग में 12 वर्षीय बालक गोली लगने से घायल हो गया। बालक को पहले स्थानीय चिकित्सक के यहां ले जाया गया और बाद में उसे हायर सेंटर रेफर कर दिया गया। बालक को गोली लगने से हंसी-खुशी का माहौल गम में बदल गया। जानकारी पाकर पुलिस मौके पर पहुंची लेकिन तब तक बारात में फायरिंग कर रहे लोग फरार हो गए थे। खानपुर थाना क्षेत्र के करणपुर गांव में शुक्रवार को मांगेराम की बेटी की शादी थी। बारात निरंजपुर गांव से आई थी।
विज्ञापन
जब बारात दूल्हे के साथ दुल्हन के घर के द्वार पर पहुंची तो बाराती जमकर नाचने गाने लगे। इसी दौरान कुछ बाराती खुशी में फायरिंग करने लगे जिसमें से एक गोली छत पर खड़े होकर बारद्वारी देख रहे 12 वर्षीय बालक विपुल पुत्र संजय की जाघ में लग गई। जैसे ही लोगों को बालक को गोली लगने का पता चला तो बैंडबाजा बंद हो गया। साथ ही जो लोग फायरिंग कर रहे थे वे मौका पाकर खिसक गए। बालक के गोली लगने से शादी की खुशियों में खलल पड़ गया।
विज्ञापन
घायल बालक को तुरंत ही स्थानीय अस्पताल में ले जाया गया, लेकिन बिगड़ती हालत को देखते हुए उसे हायर सेंटर रेफर कर दिया गया है। घटना की जानकारी पाकर पुलिस मौके पहुंची। पुलिस ने बारात के समय की गई वीडियोग्राफी को अपने कब्जे में ले लिया है। घटना के संबंध में अभी कोई तहरीर नहीं दी गई है। हालांकि पुलिस अपने स्तर से मामले की पड़ताल कर रही है। इसके साथ ही रिश्तेदारों के माध्यम से समझौते का प्रयास किया जा रहा है।
विज्ञापन