फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Roorkee News ›   Give us five years, we will give development to the region: Harish Rawat

पांच साल हमें दो, क्षेत्र का विकास हम देंगे: हरीश रावत

Sun, 02 Jan 2022 08:18 PM IST
Dehradun Bureau देहरादून ब्यूरो
Updated Sun, 02 Jan 2022 08:18 PM IST
विज्ञापन
Give us five years, we will give development to the region: Harish Rawat
भगवानपुर स्थित एक होटल के परिसर में आयोजित कश्यप एकता क्रांति मिशन महासम्मेलन को संबोधित करते प? - फोटो : ROORKEE
पूर्व मुख्यमंत्री हरीश रावत ने कहा कि गंगा और सोलानी के बीच परिवर्तन की लहर है, जिसको पार पाने के लिए सभी समाज की जरूरत है। आप हमें पांच साल दो, हम क्षेत्र का विकास देंगे। भाजपा सरकार में महंगाई चरम सीमा पर पहुंच गई और इसका खामियाजा जनता को भुगतना पड़ रहा है। वह सावित्री बाई फुले की जयंती पर रविवार को लक्सर में सैनी समाज की ओर आयोजित सम्मेलन को संबोधित कर रहे थे।
विज्ञापन

हरीश रावत ने सावित्री बाई को शिक्षा का पुजारी बताते हुए कहा कि सभी को उनके पद चिह्नों पर चलना चाहिए। उन्होंने शिक्षा के क्षेत्र में कई कार्य किए हैं। कहा कि कांग्रेस सभी धर्मों का सम्मान करती है। भाजपा समाज को तोड़ने का काम करती है और कांग्रेस जोड़ने का काम करती है। हरीश रावत ने कहा कि वर्ष 2007 में बाढ़ के दौरान उन्होंने क्षेत्र में काम किया है। वह गन्ने की खेती एवं अन्य अनाजों के लिए बेहतर बीज लेकर आए थे। इसके कारण गन्ने की खेती उन्नत हो रही है। उन्होंने बाढ़ के दौरान पंजाब से भूसा मंगाकर क्षेत्रवासियों के पशुओं के लिए भेजा था। बाढ़ से बचने के लिए बांध भी बनवाए थे। अपने कार्यकाल में सोलानी नदी पर पुल भी बनवाए थे। कहा कि उनका सपना था कि श्यामपुर से बहादराबाद तक पुल बनाया जाए, लेकिन सरकार जाने के बाद उनका सपना अधूरा रह गया था।
विज्ञापन

कांग्रेस की सरकार बनते ही कनखल से बालावाली तक बांध पर सड़क बनाई जाएगी। उन्होंने जनता से आगामी विधानसभा चुनाव में भारी मतों से कांग्रेस को जिताकर सभी सीटें झोली में डालने की अपील की। दावा किया कि सरकार बनते ही बेरोजगारों को रोजगार मिलेगा। जिन लोगों की भाजपा ने पेंशन बंद कर दी है, उनको पेंशन दी जाएी। कांग्रेस के वरिष्ठ नेता विरेंद्र रावत ने कहा कि हरीश रावत ने 32 महीने मुख्यमंत्री रहते हर महीने एक हजार लोगों को नौकरी दी। मौके मास्टर कुशल पाल सैनी, रवि पाल सैनी, एडवोकेट संजय सैनी, पूर्व मंत्री राम सिंह सैनी, सुभाष सैनी, आदेश सैनी, मुल्कीराज सैनी, श्याम सिंह नागयान, पूर्व दर्जाधारी विरेंद्र सैनी, जगपाल सैनी, जगदेव सिंह जग्गी, मास्टर जगमेर सिंह आदि मौजूद थे। सम्मेलन की अध्यक्षता पूर्व ब्लॉक प्रमुख वीर सिंह ने की।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed