फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Roorkee News ›   Give government land to build Ram temple

राममंदिर निर्माण के लिए जमीन दे सरकार

Fri, 23 Dec 2016 10:32 PM IST
अमर उजाला ब्यूरो रुड़की
अमर उजाला ब्यूरो रुड़की Updated Fri, 23 Dec 2016 10:32 PM IST
विज्ञापन

विज्ञापन
विश्व हिंदू परिषद के पांच राज्य के क्षेत्रीय संगठन मंत्री करुण प्रकाश ने कहा कि राम मंदिर के लिए अधिग्रहीत की गई जमीन को वापस रामजन्म भूमि न्यास को दिया जाना चाहिए।  जिससे अयोध्या में भगवान श्रीराम का भव्य मंदिर बन सके।

शुक्रवार को उत्तराखंड के दौर पर पहुंचे दिल्ली, हरियाणा, पंजाब, हिमाचल एवं उत्तराखंड के संयुक्त क्षेत्रीय संगठन मंत्री करुण प्रकाश ने यहां एक होटल में पत्रकार वार्ता में कहा कि विश्व हिंदू परिषद अयोध्या में राम मंदिर निर्माण के लिए कृतसंकल्प है। उन्होंने कहा कि उत्तराखंड में सरकार ने मुस्लिम तुष्टीकरण की राजनीति कर रही है। तभी तो सरकार ने यहां एक धर्म विशेष की खातिर धार्मिक क्रिया करने के लिए 90 मिनट का अवकाश घोषित कर दिया। इसे किसी भी हालत में बर्दाश्त नहीं किया जाएगा। प्रांत संगठन मंत्री संजय कुमार ने कहा कि प्रदेश में लव जेहाद के दो सौ  मामले आ चुके हैं। इसके अलावा हिंदू धर्म की रक्षा के लिए प्रदेश सरकार की ओर से कोई कदम नहीं उठाया जा रहा है। उन्होंने कहा कि विहिप प्रदेश में गरीबों के कल्याण के लिए अनेकों प्रकल्प चला रही है। इस मौके पर विहिप के जिलाध्यक्ष मान सिंह सैनी, जिला मंत्री चतर सेन, दलीप महेंदीरत्ता, विकास शर्मा आदि मौजूद रहे।
विज्ञापन


बगल में बैठे मिले पुतला फूंकने वाले
विहिप के क्षेत्रीय संगठन मंत्री करुण प्रकाश की प्रेस वार्ता में आरएसएस के प्रचारक का पुतला फूंकने वाले उनके बगल में बैठे मिले। बताते चलें कि रामनगर में कई साल पहले आरएसएस के एक प्रचारक का पुतला फूंका गया था। पुतला फूंकने वालों में विकास शर्मा का नाम भी था। पुतला फूंकने के बाद में कांग्रेस में शामिल हो गए थे। लेकिन शुक्रवार को यह व्यक्ति प्रेस वार्ता के दौरान क्षेत्रीय संगठन मंत्री के बराबर में बैठे मिले। जब विकास शर्मा से पूछा गया तो उन्होंने बताया कि वह ढाई माह पहले विहिप में शामिल हुए हैं। उधर इस बाबत विहिप के प्रांतीय संगठन मंत्री संजय कुमार ने बताया कि विकास शर्मा पहले भी संगठन के कार्यकर्ता थे, अब फिर से उन्हें संगठन हाईकमान एवं प्रचारक से पूछने के बाद ही वापस लिया गया है,
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed