फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Roorkee News ›   Girl missing under suspicious circumstances

Roorkee News: युवती संदिग्ध परिस्थिति में लापता

Fri, 23 Jan 2026 05:30 PM IST
Dehradun Bureau देहरादून ब्यूरो
Updated Fri, 23 Jan 2026 05:30 PM IST
विज्ञापन
Girl missing under suspicious circumstances
कोतवाली क्षेत्र के एक गांव से एक 20 वर्षीय युवती संदिग्ध परिस्थिति में लापता हो गई। युवती के भाई ने अपने पड़ोसियों पर बहन को गायब करने का गंभीर आरोप लगाते हुए पुलिस को तहरीर देकर कार्रवाई की मांग की है। पुलिस ने पीड़ित की तहरीर पर आरोपियों के खिलाफ प्राथमिकी दर्ज कर ली है।
विज्ञापन


मंगलौर कोतवाली क्षेत्र के एक गांव निवासी युवक ने पुलिस को दी तहरीर में बताया कि 20 जनवरी की दोपहर करीब 12 बजे वह, उसकी मां और भाई घर पर मौजूद नहीं थे। आरोप है कि इसी दौरान पड़ोस में रहने वाली लीला और उसके दो बेटों सूर्य व सोनू ने मिलकर उसकी 20 वर्षीय बहन को कहीं गायब कर दिया।
विज्ञापन


पीड़ित भाई का दावा है कि उसने गांव के बाहर सड़क पर लगे सीसीटीवी कैमरों की फुटेज चेक की है। फुटेज में उसकी बहन पड़ोस में रहने वाली लीला के साथ जाती हुई दिखाई दे रही है। जब पीड़ित ने इस संबंध में लीला से पूछताछ की तो उसने कोई संतोषजनक जवाब नहीं दिया और उल्टा लड़ने पर उतारू हो गई।
विज्ञापन
विज्ञापन




पीड़ित ने कोतवाली मंगलौर में लिखित शिकायत दर्ज कराते हुए न्याय की गुहार लगाई है। पुलिस को दी गई तहरीर में कहा गया कि उसकी बहन के बारे में लीला को पूरी जानकारी है। कोतवाल अमरजीत सिंह ने बताया कि पीड़ित की तहरीर पर लीला, सोनू व सूर्य के खिलाफ प्राथमिकी दर्ज कर छानबीन शुरु कर दी गई है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed