फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Roorkee News ›   Girl jumped in Ganganahar, two youths saved their lives

गंगनहर में कूदी युवती, दो युवकों ने बचाई जान

Sat, 31 Jul 2021 11:18 PM IST
Dehradun Bureau देहरादून ब्यूरो
Updated Sat, 31 Jul 2021 11:18 PM IST
विज्ञापन
Girl jumped in Ganganahar, two youths saved their lives
रुड़की। एक युवती ने आत्महत्या करने के इरादे से गंगनहर में छलांग लगा दी। युवती को गंगनहर में डूबता देख दो युवकों ने उसे बचाने के लिए छलांग लगा दी। कड़ी मशक्कत के बाद युवकों ने युवती को सकुशल बाहर निकाल लिया। साथ ही मामले की सूचना पुलिस को दी।
विज्ञापन

रुड़की के रामनगर गली नंबर-14 निवासी सोनू और संजीव शर्मा शनिवार सुबह मॉर्निंग वॉक के लिए घर से निकले थे। वॉक पूरी कर दोनों घर की ओर लौट रहे थे। इस बीच जैसे ही वह नगर निगम पुल के पास पहुंचे तो उन्हें एक युवती दिखाई दी। देखते ही देखते युवती ने नगर निगम पुल से गंगनहर में छलांग लगा दी। युवती को कूदते देख दोनों ने शोर मचा दिया। शोर सुनकर आसपास के लोग भी मौके पर जमा हो गए। वहीं, युवती को बचाने के लिए सोनू और संजय ने भी गंगनहर में छलांग लगा दी। दोनों ने अपनी जान पर खेलकर युवती को गंगनहर से सकुशल बाहर निकाल लिया। सूचना मिलते ही पुलिस भी मौके पर पहुंच गई और जानकारी ली। युवती को पुलिस अपने साथ कोतवाली ले आई। कोतवाली प्रभारी अमरचंद शर्मा ने बताया कि पूछताछ में युवती ने अपना पता जिला रामपुर, बरेली बताया है। उसके परिजनों से संपर्क किया जा रहा है। युवती ने आत्महत्या के कारणों के बारे में कुछ नहीं बताया।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed