{"_id":"610d7dd58ebc3e88cc1a13de","slug":"getting-relief-from-waiting-in-long-lines-roorkee-news-drn386750054","type":"story","status":"publish","title_hn":"लंबी लाइनों में लगने से मिल रही मुक्ति","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
लंबी लाइनों में लगने से मिल रही मुक्ति
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
रुड़की। कोरोना वैक्सीनेशन को लेकर स्वास्थ्य विभाग ने सेंटर बढ़ा दिए हैं। इससे सेंटरों पर लगने वाली कतार कब कम होने लगी है। लंबे इंतजार से छुटकारा मिलने पर लोगों को भी राहत महसूस हो रही है। वहीं स्लॉट बुक करने की बाध्यता स्वास्थ्य विभाग पहले ही बंद कर चुका है।
कुछ समय पहले तक कोरोना वैक्सीनेशन को लेकर मारामारी मची हुई थी। वैक्सीन कम होने के चलते दो से तीन सेंटरों पर ही ज्यादातर वैक्सीन लग रही थी। इससे सेंटरों पर वैक्सीन लगवाने वाले लोगों की लंबी लाइन लग रही थी। इस कारण लोगों में स्वास्थ्य विभाग के प्रति रोष बढ़ता जा रहा था। हालांकि दो दिन से स्वास्थ्य विभाग ने लोगों को बड़ी राहत दी है। विभाग ने शहर में वैक्सीनेशन सेंटरों की संख्या बढ़ा दी हैं। जहां अभी तक दो से तीन सेंटरों पर ही वैक्सीन लग रही थी, शुक्रवार को एक साथ नौ सेंटरों पर वैक्सीन लगाई गई। इनमें कोवाक्सिन के लिए दो सेंटर खोले गए हैं। नगर निगम और रामपुर में विधायक फुरकान की बैठक में ये वैक्सीन लगाई गईं, जबकि कोविशील्ड वैक्सीन के लिए सात केंद्र खोले गए हैं। इनमें सिविल अस्पताल रुड़की, बीएसएम इंटर कॉलेज, मूलराज इंटर कॉलेज, गांधी महिला शिल्प, पुरानी तहसील स्थित विद्यालय नंबर-14, हेल्पिंग हैंड और शिवाजी नगर शामिल हैं। सभी सेंटरों पर लोगों को पहली और दूसरी डोज लगाई जा रही है। शहरी सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र प्रभारी रंजना भटनागर ने बताया कि लोगों की बढ़ती मांग को देखते हुए वैक्सीनेशन अभियान तेज कर दिया गया है। वैक्सीन के लिए अब ज्यादा इंतजार नहीं करना पड़ता है। सेंटर अधिक होने से क्षेत्रवासी अपने घर के समीप वाले सेंटर पर ही वैक्सीन लगवा रहे हैं।
रंगमहल में 250 ने लगवाई वैक्सीन
लंढौरा। वैक्सीनेशन अभियान से पहले ही शुक्रवार को वैक्सीन लगवाने के लिए रंगमहल में महिलाओं और पुरुषों की लंबी कतार लगी रही। इस दौरान 250 लोगों ने प्रथम और दूसरी डोज लगवाई।
विज्ञापन
शनिवार को वैक्सीनेशन के लिए जिले में महा अभियान चलाया जाएगा। उससे पहले ही वैक्सीन लगवाने के लिए लोगों में जागरूकता देखी गई। शुक्रवार को रंगमहल में 200 पहली और 50 दूसरी डोज पहुंची। इन्हें लगवाने के लिए रंगमहल में भारी भीड़ रही। ऐसे में दोपहर तक सेंटर पर सारी डोज समाप्त हो गई। सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र प्रभारी डॉ. अमित डाबरा ने बताया कि सेंटर पर पहुंची सभी डोज समाप्त हो गई हैं। शनिवार को वैक्सीनेशन का महा अभियान चलेगा। इसमें 1000 डोज लगाने का लक्ष्य है। इस दौरान स्वास्थ्य विभाग की टीम में जीएनएम ट्विंकल शर्मा, निशा शर्मा, सचिन पुरी, प्रदीप कुमार, सुषमा, पूनम गिरि और राकेश शुक्ला मौजूद रहे। संवाद