महिला कांग्रेस की राष्ट्रीय महासचिव अनुपमा रावत ने कहा कि हमें भारत को फिर से विश्व का सिरमौर बनाने के लिए गांव देहात को सशक्त करना होगा। कहा कि भाजपा सरकार के राज में महंगाई आसमान छू रही है, जिसका सीधा असर गरीब जनता पर पड़ रहा है।
कांग्रेस महासचिव अनुपमा रावत ने खानपुर क्षेत्र के कान्हेवाली गांव पहुंचकर कार्यकर्ताओं के साथ बैठक की। उन्होंने कहा कि भारत की आत्मा गांव और देहात में बसती है। हमें भारत को फिर से विश्व का सिरमौर बनाने के लिए गांव देहात और किसानों को सशक्त बनाना होगा, तभी देश आगे बढ़ सकेगा। उन्होंने कहा कि देश में महंगाई आसमान छू रही है, लेकिन सरकार कुंभकरण की नींद सो रही है। उन्होंने कहा कि आने वाले समय में जनता भाजपा को मुंहतोड़ जवाब देगी। इस दौरान चौधरी सत्यवीर सिंह, संजय सैनी, अनुज सैनी, तबरेज आलम, अरुण चौधरी, जसवीर, जगबीर सिंह, केपी तोमर, अंशुल मुखिया, प्रदीप बरवाला, विनय वर्मा, विनोद प्रधान, बचन सिंह, अरविंद कुमार, ज्ञान सिंह, रवि चौधरी, कुंवर सिंह और बाबा कर्मपाल सिंह आदि मौजूद रहे।