{"_id":"586d37684f1c1b44361584ed","slug":"gateman-tunes-to-forcibly-open-the-gate-firing","type":"story","status":"publish","title_hn":"जबरन फाटक खुलवाने को गेटमैन धुने, फायरिंग","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
जबरन फाटक खुलवाने को गेटमैन धुने, फायरिंग
अमर उजाला ब्यूरा रुड़की।
Updated Wed, 04 Jan 2017 11:27 PM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
जबरन रेलवे फाटक खुलवाने को लेकर लालबत्ती लगी कारसवार युवकों ने रात को तीन रेलवे गेटमैन की धुनाई कर दी। साथ ही भयभीत करने के लिए फायरिंग भी की। जब तक पुलिस पहुंची तब तक आरोपी फरार हो गए। जानकारी जुटाने के बाद पुलिस ने मौके से एक खाली कारतूस बरामद किया। गाड़ी के नंबर के आधार पर पुलिस ने दो अज्ञात आरोपियों के खिलाफ मुकदमा दर्ज कर लिया है। घटना को लेकर रेलवे कर्मियों में रोष है।
गंगनहर कोतवाली अंतर्गत पनियाला रोड स्थित रहीमपुर फाटक पर बिजेंद्र कुमार निवासी बढला, राजगढ़, राजस्थान, अंकित कुमार निवासी दैदनोर सहारनपुर, सुनील कुमार निवासी हसनपुर लुहारी थाना भवन शामली तैनात थे। मंगलवार रात करीब 11.40 बजे लाल बत्ती लगी काले रंग की एक गाड़ी मौके पर पहुंची। मालगाड़ी आने के समय के चलते फाटक बंद किया हुआ था। कार सवार लोगों ने उन्हें फाटक खोलने को कहा लेकिन, उन्होंने फाटक खोलने से मना कर दिया। इस पर दो लोग गाड़ी से उतरे और गालियां देते हुए मारपीट शुरू कर दी। साथ ही पिस्टल निकालकर फायरिंग कर दी। गनीमत रही गोली किसी को नहीं लगी। इसी बीच मालगाड़ी भी आ गई। इसके बाद फाटक खोल दिया गया।
इसी दौरान गेटमैन ने मुरादाबाद कंट्रोल रूम को घटना की जानकारी। मुरादाबाद कंट्रोल ने आरपीएफ-जीआरपी को घटना की जानकारी दी। इस पर आरपीएफ और जीआरपी गंगनहर कोतवाली पुलिस के साथ मौके पर पहुंची लेकिन, तब तक आरोपी फरार हो चुके थे। गेटमैन ने पुलिस को घटनाक्रम की जानकारी दी। साथ ही लालबत्ती वाली गाड़ी का नंबर पुलिस को दिया। पुलिस ने मौके से खाली कारतूस बरामद किया है। कोतवाली प्रभारी निरीक्षक चंद्रभान सिंह ने बताया कि गाड़ी नंबर के आधार पर मुकदमा दर्ज कर लिया गया है। आरोपियों की तलाश शुरू कर दी है। घटना को लेकर रेलवे कर्मचारियों में रोष है। उन्होंने कहा कि यदि आरोपी नहीं पकड़े जाते तो वह आंदोलन करने को मजबूर होंगे। आरोपी इससे पहले 26 दिसंबर को इसी तरह की हरकत कर चुके हैं। शिकायत भी पूर्व में गेटमैन ने पुलिस से की थी लेकिन, कार्रवाई नहीं की।