फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Roorkee News ›   Garbage will have to be composted in flats, residential colonies

फ्लैटों, आवासीय कॉलोनियों में कूड़े की करनी होगी कंपोस्टिंग

Mon, 26 Aug 2019 11:54 PM IST
Dehradun Bureau देहरादून ब्यूरो
Updated Mon, 26 Aug 2019 11:54 PM IST
विज्ञापन
Garbage will have to be composted in flats, residential colonies
रुड़की नगर निगम सभागार में कूड़े के वर्गीकरण को लेकर संस्थाओं के पदाधिकारियों के साथ बैठक करते म? - फोटो : ROORKEE
कूड़े को अलग करने को लेकर लोगों को जागरूक करने के लिए नगर निगम ने संस्थाओं के साथ बैठक की है। इसमें लोगों को जागरूक करने और इस काम में नगर निगम का साथ देने की बात कही गई। साथ ही आवासीय कॉलोनियों और फ्लैटों मेें कूड़े का निस्तारण (कंपोस्टिंग) करने पर बल दिया गया।
विज्ञापन

बैठक में मुख्य नगर आयुक्त पीसी डंडरियाल ने कहा कि नगर निगम की ओर से गीले और सूख कूड़े को अलग करने के लिए आदर्श नगर और सोलानीपुरम में दो-दो कूड़ेदान दिए जा चुके हैं। यदि लोग घर से ही कूड़ा गाड़ी में गीला और सूखा कूड़ा अलग अलग करके डालेंगे तो सालियर स्थित ट्रंचिंग ग्राउंड में कूड़े के ढेर नहीं लगेंगे। गीला कूड़ा अलग होने पर हम उसकी कंपोस्ट खाद बना सकेंगे। सहायक नगर आयुक्त चंद्रकांत भट्ट ने बताया कि निगम क्षेत्र में फ्लैटों और आवासीय कॉलोनियों को अपने यहां कंपोस्टिंग का काम करना होगा। उन्होंने कहा कि जागरुकता से ही लोग घरों से कूड़े को अलग अलग करेंगे। इसके लिए हमें सरकारी स्कूलों में जागरुकता कार्यक्रम करने होंगे। कूड़ेदान उपलब्ध कराने के लिए शहर के बैंकों से भी संपर्क किया जाएगा। इससे बैंक अपने सीएसआर के बजट से कुछ कूड़ेदान खरीदकर नगर निगम को दान में दे सकें। इस अवसर डॉ. विक्रांत सिरोही, राजीव भटनागर, अमित कुमार, मंसा नेगी, मृदुल कुमार सहित कई संस्थाओं के पदाधिकारी उपस्थित थे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed