{"_id":"610052e68ebc3eb2bd2199be","slug":"ganga-s-water-level-rises-villagers-in-panic-roorkee-news-drn3857515143","type":"story","status":"publish","title_hn":"गंगा का जलस्तर बढ़ा, दहशत में ग्रामीण","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
गंगा का जलस्तर बढ़ा, दहशत में ग्रामीण
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
पहाड़ी और मैदानी क्षेत्रों में लगातार हो रही बारिश के चलते गंगा का जलस्तर लगातार बढ़ रहा है। इससे आसपास के गांवों में दहशत है। ग्रामीण जागकर रात काट रहे हैं। वहीं, प्रशासन की ओर से बनाई गई बाढ़ राहत चौकी पर तैनात कर्मचारी लगातार जलस्तर पर नजर रखकर अधिकारियों को अवगत करा रहे हैं।
सोमवार से हो रही बारिश के चलते गंगा का जलस्तर बढ़ने लगा था। मंगलवार को दिनभर बारिश थमी रही, लेकिन पहाड़ी क्षेत्रों में हो रही बारिश के चलते गंगा का जलस्तर लगातार बढ़ रहा है। इससे नदियों के किनारे बसे गांव के ग्रामीणों को फिर से बाढ़ की आशंका सताने लगी है। सोमवार शाम पांच बजे गंगा का जलस्तर 292 मीटर था, जो चेतावनी निशान 293 मीटर से एक मीटर नीचे है। वहीं, मंगलवार शाम पांच बजे गंगा का जलस्तर बढ़कर 292.20 मीटर पहुंच गया है। तहसील प्रशासन लगातार नदियों के जलस्तर पर निगाह रख रहा है। वहीं, एसडीएम शैलेंद्र सिंह बिष्ट ने कहा कि सभी बाढ़ राहत चौकियों पर तैनात कर्मचारियों को 24 घंटे मुस्तैद रहने के निर्देश दिए हैं।
----------
इन गांवों में बाढ़ के खतरे की आशंका
डुमनपुरी, कलसिया, बालावाली, गिद्धावाली, पोडोवाली, बादशाहपुर, डेरियो, मोहनावाला, इदरीशपुर, शेरपुर बेला, चंद्रपुरी कलां और चंद्रपुरी खुर्द।