फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Roorkee News ›   Ganga crossed the danger mark

खतरे के निशान से पार हुआ गंगा का पानी

Tue, 19 Oct 2021 11:36 PM IST
Dehradun Bureau देहरादून ब्यूरो
Updated Tue, 19 Oct 2021 11:36 PM IST
विज्ञापन
Ganga crossed the danger mark
खानपुर (रुड़की)। दो दिन की बारिश के चलते गंगा नदी खतरे के निशान को पार कर गई है। इसके चलते तीन जगह से टूटे पड़े तटबंध से बाढ़ का पानी क्षेत्र की लगभग 15 हजार बीघा कृषि भूमि पर फैल गया है। कुछ गांव के संपर्क मार्गों पर पानी भर गया है। हालांकि आबादी में बाढ़ का पानी नहीं घुसा है, वहीं तहसील प्रशासन सोमवार की रात से ही गंगा तटीय इलाकों में नजर रखे हुए है।
विज्ञापन

पहाड़ी और मैदानी क्षेत्रों में दो दिन से लगातार हो रही बारिश के चलते सोमवार की रात गंगा का जलस्तर बढ़कर खतरे के निशान 294 मीटर को पार कर 294.25 मीटर तक पहुंच गया था। गंगा में आई बाढ़ का पानी गंगा नदी के तीन जगह से टूटे पड़े तटबंध से क्षेत्र के कलसिया, बालावाली, डुमनपुरी, गिद्धावाली, पोडोवाली, बादशाहपुर, खानपुर, शेरपुर बेला, चंद्रपुरी कला, चंद्रपुरी खुर्द गांव सहित उत्तर प्रदेश के रामसहायवाला और हिम्मतपुर बेला गांव की लगभग 15 हजार बीघा कृषि भूमि पर फैल गया है। इसके चलते गन्ना, धान और पशुओं के हरे चारे की फसलें जलमग्न हो गई हैं। वहीं कलसिया, बालावाली गांव के संपर्क मार्ग पर भी बाढ़ का पानी भर गया है। लक्सर एसडीएम वैभव गुप्ता ने बताया कि सोमवार रात लगभग ढाई बजे से ही गंगा तटीय क्षेत्रों का निरीक्षण किया जा रहा है। पानी बढ़ने की संभावना को देखते हुए मंगलवार सुबह से गंगा तटीय गांवों में राजस्व टीम लगाई गई है ताकि लोगों को गंगा की ओर जाने से रोका जाए।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed