फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Roorkee News ›   Ganga canal will be monitored from the third eye

अब गंगनहर की निगहबानी करेगी %तीसरी आंख%

Thu, 24 Feb 2022 11:17 PM IST
Dehradun Bureau देहरादून ब्यूरो
Updated Thu, 24 Feb 2022 11:17 PM IST
विज्ञापन
Ganga canal will be monitored from the third eye
पुलिस अब तीसरी आंख के जरिये गंगनहर के किनारों की निगरानी करेगी। गंगनहर में हो रहीं डूबने की घटनाओं को देखते हुए जन सहयोग से सीसीटीवी कैमरे लगाने की योजना तैयार की जा रही है। सीसीटीवी लगने से गंगनहर में हो रहीं घटनाओं के साथ ही आपराधिक गतिविधियों पर भी पुलिस की पैनी नजर रहेगी। सीसीटीवी कैमरे लगाने के लिए पुलिस की ओर से जगह चिह्नित किए जा रहे हैं।
विज्ञापन

गंगनहर में आए दिन लोगों के डूबने की घटनाएं सामने आ रही हैं। खासकर युवा सेल्फी के चक्कर में गंगनहर में गिरकर अपनी जान गंवा रहे हैं। युवाओं के साथ हो रही घटनाएं परिवार वालों को जिंदगी भर आंसू दे रही हैं। रुड़की से लेकर पिरान कलियर और आसफनगर झाल तक गंगनहर में हो रही घटनाओं को रोकने के लिए कोई इंतजाम नहीं हैं। इसके चलते लगातार डूबने की घटनाएं हो रही हैं। इतना ही नहीं, गंगनहर किनारे आए दिन चोरी, लूट और अन्य आपराधिक घटनाएं भी होती रहती हैं। इन घटनाओं ने भी पुलिस की परेशानी बढ़ा दी है। ऐसे में अब पुलिस की ओर से गंगनहर में होने वाली घटनाओं को रोकने के लिए सीसीटीवी कैमरे लगाने की योजना तैयार की जा रही है। अगर सब कुछ सही रहा तो जल्द ही गंगनहर किनारे कई जगहों पर तीसरी आंख की नजर होगी। घटना होने से पहले या बाद में पुलिस को सीसीटीवी कैमरे से मदद मिलेगी।
विज्ञापन

ये हैं संभावित स्थान
सोलानी नदी पुल, सोलानी पार्क के दोनों ओर, पंडित दीनदयाल उपाध्याय ब्रिज के दोनों ओर, नए पुल के दोनों ओर, नीला पुल के दोनों ओर, गणेशपुर पुल के दोनों ओर और आसफनगर झाल।
विज्ञापन
विज्ञापन

लगेंगे चेतावनी बोर्ड
गंगनहर किनारे करीब बीस से अधिक स्थानों को चिह्नित कर चेतावनी बोर्ड लगाए जाएंगे। इन बोर्डों पर गंगनहर की गहराई से लेकर सावधानी बरतने संबंधी संदेश लिखे जाएंगे ताकि लोग बोर्ड पढ़ने के बाद गंगनहर किनारे बैठने, नहाने और सेल्फी लेते समय सावधानी बरतें। इसके अलावा गंगनहर किनारे बने घाटों पर नहाने के लिए लोहे की चेन भी लगाई जाएंगी।

गंगनहर में सेल्फी लेते समय हो रही घटनाओं को रोकने के लिए जागरूकता अभियान चलाया जाएगा। साथ ही चेतावनी बोर्ड भी लगवाए जाएंगे। इसके अलावा जन सहयोग से कुछ स्थानों पर सीसीटीवी कैमरे लगवाने का प्रयास किया जाएगा।
-प्रमेंद्र सिंह डोबाल, एसपी देहात
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed