Haridwar: गंगा स्नान का प्रोग्राम बनाने से पहले पढ़ लें ये खबर, इतने दिन बंद रहेगी गंगनहर
हर साल की तरह इस साल मंगलवार को दशहरे पर गंगनहर बंद की जा रही है। सिंचाई विभाग गंगनहर से रेत, कूड़ा आदि निकालता है।
विस्तार
अगर आप हरिद्वार में गंगा स्नान का प्रोग्राम बना रहे हैं तो ये खबर पढ़ लें। सिंचाई विभाग की ओर से साफ-सफाई के लिए आज से 20 दिन तक गंगनहर बंद की जा रही है। इसके कारण घाटों पर पानी डुबकी लगाने लायक नहीं रहेगा। गंगनहर बंद होने से किसानों को सिंचाई में परेशानी होगी। सिंचाई विभाग की ओर से हर साल दिवाली से पहले साफ-सफाई के लिए गंगनहर बंद की जाती है।
सिंचाई विभाग गंगनहर से रेत, कूड़ा आदि निकालता है। हर साल की तरह इस साल मंगलवार को दशहरे पर गंगनहर बंद की जा रही है। सिंचाई विभाग के अधिकारियों का कहना है कि मंगलवार से 20 दिन तक गंगनहर में नहीं छोड़ा जाएगा। 12 नवंबर को दिवाली की रात गंगनहर में पानी छोड़ा जाएगा।
उधर, गंगनहर बंद होने से किसानों को अपने खेतों की सिंचाई के लिए परेशानी उठानी पड़ेगी। वहीं अब पुलिस की परेशानी भी बढ़ जाएगी क्योंकि गंगनहर बंद होने पर कई अज्ञात शव बरामद होते हैं।
Dussehra 2023: उत्तराखंड में दशहरे की धूम, रिमोट का बटन दबाते ही धू-धू कर जल उठा रावण, तस्वीरें
ऐसे में पुलिस को इनकी शिनाख्त कराने में परेशानी का सामना करना पड़ता है जबकि गंगनहर की सफाई के दौरान रेत निकाला जाता है। ऐसे में खनन माफिया सक्रिय हो जाते हैं। वह रात में गंगनहर किनारे पड़े रेत को चोरीछिपे ले जाते हैं। कई बार खनन माफियाओं में रेत को लेकर विवाद भी हो जाता है। ऐसे में विवाद पुलिस के लिए भी परेशानी बन जाते है।I