फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Roorkee News ›   ganga and sonali river in spate

गंगा और सोलानी उफनाई

Sat, 16 Jul 2016 11:21 PM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, रुड़की
ब्यूरो/अमर उजाला, रुड़की Updated Sat, 16 Jul 2016 11:21 PM IST
विज्ञापन
ganga and sonali river in spate
सुल्तानपुर में गंगा उफनाई - फोटो : amarujala

गंगा और सोलानी नदी उफनाने से क्षेत्र के 24 गांवों पर बाढ़ का खतरा मंडरा रहा है। सिंचाई विभाग ने शाम तक गंगा का जलस्तर 293 मीटर (खतरे का निशान 294 मीटर) दर्ज किया। स्थिति को भांपते हुए प्रशासन ने बाढ़ राहत चौकियों को अलर्ट जारी करते हुए जलस्तर पर निगाह रखने के निर्देश दिए हैं। सोलानी नदी का जलस्तर भी लगातार बढ़ रहा है। कई गांवों के खेतों में बाढ़ का पानी घुसने से गन्ने, धान और चारे की फसलें जलमग्न हो गई हैं। इससे ग्रामीणों को बाढ़ की चिंता सताने लग गई है। 

विज्ञापन


गंगा से इन गांवों को खतरा: गंगदासपुर, बहादराबाद, महाराजपुर कला, महाराजपुर खुर्द, पंडितपुरी, बालावाली, डुमनपुरी, कलसिया, शेेरपुर बेला, इदरीशपुर, माडाबेला, चंदपुरी खादर, चन्दपुरी बांगर, डेरियो, खानपुर।
विज्ञापन


सोलानी से इन गांवों को खतरा: जोगावाला, दाबकीखेड़ा, दल्लावाला, नाईवाला, हस्तमौली, आलमपुरा, सिकंदरपुर, प्रहलादपुर, मदारपुर।
भगवानपुर क्षेत्र पर भी मंडराया खतरा : सोलानी का जलस्तर बढ़ने से क्षेत्र के बंजारेवाला, मानकमजरा, शाहपुर, हसनपुर, मदनपुर गांव पर खतरा मंडरा रहा है। इससे पहले प्रशासन ने तेलपुरा, धीरमजरा, बंजारेवाला सहित कई अन्य गांवों में खतरे के निशान लगाए थे। अब उक्त गांवों में खतरा बढ़ गया है। 
विज्ञापन
विज्ञापन


चारों बाढ़ राहत चौकियों पर कर्मचारियों को मुस्तैद रहने के लिए कहा गया है। गंगा और सोलानी के जलस्तर की लगातार जानकारी ली जा रही है।  
...किशन सिंह नेगी, एसडीएम लक्सर

सात घंटे बिजली गुल, पानी के भी लाले
बारिश और तेज हवा चलने से लाइनों पर पेड़ गिरने से नगर व देहात क्षेत्र में सात घंटे बिजली आपूर्ति बाधित रही। इस दौरान लोगों को पानी के लिए भी परेशान होना पड़ा। 
शुक्रवार रात करीब साढ़े 12 बजे क्षेत्र में तेज हवा के साथ बारिश शुरू हुई। उसी के साथ शहरी और ग्रामीण क्षेत्रों की बिजली गायब हो गई। सुबह तक बिजली न आने से पानी भी नहीं आया। इस दौरान लोगों को पानी के लिए हैंडपंपों को सहारा लेना पड़ा। विद्युत विभाग के कर्मियों ने लाइन की पेट्रोलिंग की तो ढिढ़ार के पास लाइन पर पेड़ गिरे मिले। पेड़ हटवाकर कर्मियों ने लाइन दुरुस्त कर सुबह साढ़े सात बजे आपूर्ति सुचारु कराई। उसके बाद पानी की आपूर्ति शुरू हो पाई। निजामपुर फीडर से जुड़े देहात क्षेत्र में भी रातभर आपूर्ति ठप्प रही। विद्युत विभाग के जेई मुकेश कुमार का कहना है कि ब्रेक डाउन के कारण आपूर्ति बंद रही। सुबह फाल्ट ठीक कराकर आपूर्ति सुचारु कराई गई। 

पेड़ गिरने से 24 से अधिक गांवों की बिजली गुल 
भगवानपुर। क्षेत्र में शुक्रवार शाम हुई बारिश के दौरान बिजली की तारों पर पेड़ गिरने से 24 से अधिक गांवों की बिजली गुल रही। हजारों ग्रामीणों को पूरी रात बिना बिजली के काटनी पड़ी। इस दौरान सिकरोढा, अकबरपुर कालसो, हसनपुर मदनपुर, डाडा पट्टी, डाडा जलालपुर, खेलडी, दरियापुर, मसाई, बहबलपुर सहित 24 से अधिक गांवों को ज्यादा परेशानी झेलनी पड़ी। एसडीओ सजल कुमार ने बताया कि अधिकतर स्थानों पर आपूर्ति बहाल करा दी है। ब्यूरो 


प्रभावितों क्षेत्रों का लिया जायजा
लक्सर। कांग्रेस के जिला अध्यक्ष चौधरी राजेंद्र सिंह ने शनिवार को बाढ़ प्रभावित क्षेत्रों के साथ तटबंध का जायजा लिया। उन्होंने मामले को लेकर एसडीएम किशन सिंह नेगी से वार्ता की। साथ ही प्रभावितों को सहायता का भरोसा दिलाया। उपजिलाधिकारी किशन सिंह नेगी ने उन्हें बताया कि गंगा और सोलानी के जलस्तर बढ़ने के बाद बाढ़ राहत चौकियों को अलर्ट कर दिया है। 

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed