फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Roorkee News ›   Gang war in Roorkee, youth shot dead

गैंगवार में दिनदहाड़े युवक की गोली मारकर हत्या

Fri, 24 Jun 2022 08:39 PM IST
Dehradun Bureau देहरादून ब्यूरो
Updated Fri, 24 Jun 2022 08:39 PM IST
विज्ञापन
Gang war in Roorkee, youth shot dead
भगवानपुर क्षेत्र के प्रेमराजपुर गांव में गोली मारकर की गई युवक की हत्या के बाद रुड़की सिविल अस्प? - फोटो : ROORKEE
गैंगवार में कुछ युवकों ने एक युवक और उसके साथियों को घेरकर उन पर लाठी-डंडों व धारदार हथियार से हमला बोल दिया। इसके बाद गोली चला दी। हमले में एक युवक गंभीर रूप से घायल हो गया। उसे अस्पताल में भर्ती कराया गया, जहां डॉक्टरों ने उसे मृत घोषित कर दिया। युवक के सिर में धारदार हथियार और गोली लगने के निशान मिले हैं। पैर भी बुरी तरह जख्मी है। पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम के लिए भेजकर हत्यारोपियों की तलाश शुरू कर दी है।
विज्ञापन

काफी समय से रुड़की और भगवानपुर क्षेत्र के युवकों के दो गुटों में गैंगवार चली आ रही है। दोनों गुट कई बार आपस में भिड़ चुके हैं। करीब चार दिन पूर्व युवकों के एक गुट ने करौंदी निवासी रोहित को घेरकर पेड़ से बांधकर बुरी तरह पीटा था। उसे गंभीर हालत में अस्पताल में भर्ती कराया गया था। मामले में तहरीर के आधार पर गंगनहर कोतवाली पुलिस ने दीपक निवासी प्रेमराजपुर, भगवानपुर, विक्की ठाकुर, एके सैनी उर्फ अंकुश सैनी, पीयूष, कुनाल उर्फ बाबू, शालू और प्रशांत के अलावा 13 अज्ञात के खिलाफ मुकदमा दर्ज कर लिया गया था।
विज्ञापन

नामजद रोहित के हमलावरों में कुनाल उर्फ बाबू निवासी इंद्रा विहार कॉलोनी, रुड़की भी शामिल है। बताया जा रहा है कि शुक्रवार दोपहर बाद कुनाल अपने दोस्त सन्नी निवासी चुड़ियाला के साथ भगवानपुर क्षेत्र के प्रेमराजपुर निवासी अपने दोस्त दीपक सैनी से मिलने गया था। इस बीच रोहित गुट के युवकों ने दोनों को घेर लिया और धारदार हथियारों से हमला बोल दिया। युवकों ने दोनों पर गोली भी चला दी। हमले में कुनाल गंभीर रूप से घायल हो गया। सन्नी को भी हल्की चोटें आईं हैं। शोर सुनकर आसपास के लोगों को आता देख हमलावर फरार हो गए।
विज्ञापन
विज्ञापन

सन्नी ने कुनाल को गंभीर हालत में रुड़की सिविल अस्पताल में भर्ती कराया। वहां डॉक्टरों ने उसकी गंभीर हालत देख हायर सेंटर ले जाने की बात कही। इस पर सन्नी उसे शहर के एक निजी अस्पताल में लेकर पहुंचा। वहां डॉक्टरों ने उसे मृत घोषित कर दिया। वहीं, सूचना मिलते ही एसपी देहात प्रमेंद्र सिंह डोबाल, सीओ मंगलौर पंकज गैराला, प्रभारी निरीक्षक अमरजीत सिंह समेत भारी पुलिस बल मौके पर पहुंचा। एसपी देहात ने आसपास के लोगों से घटना की जानकारी ली। लोगों ने बताया कि करीब छह युवकों ने घटना को अंजाम दिया है।
एसपी देहात ने बताया कि मृतक के सिर में किसी नुकीले धारदार हथियार और गोली के निशान मिले हैं। साथ ही शरीर के अन्य हिस्सों पर भी धारदार हथियार से हमला करने के निशान मिले हैं। गैंगवार में युवक की हत्या हुई है। मामले में हत्यारोपियों की धरपकड़ की जा रही है। तहरीर के आधार पर मुकदमा दर्ज किया जा रहा है। पोस्टमार्टम रिपोर्ट आने पर मौत होने के सही कारणों का पता चल सकेगा।
फाइनेंस का काम करता था कुनाल
पुलिस के अनुसार कुनाल फाइनेंस का काम करता था। रामनगर में उसने फाइनेंस का कार्यालय खोल रखा था। कुनाल मूलरूप से थाना देवबंद क्षेत्र के गांव कैंदकी का रहने वाला है और उसके पिता रुड़की रोडवेज में कर्मचारी हैं।

वर्चस्व को लेकर चली आ रही गैंगवार
पुलिस के अनुसार प्रेमराजपुर निवासी गैंगस्टर दीपक सैनी और कुनाल दोनों दोस्त हैं। इनके गैंग की दूसरे गुट के युवकों से वर्चस्व को लेकर गैंगवार चली आ रही है। इससे पूर्व भी दोनों गुट कई बार एक दूसरे पर हमला कर चुके हैं। दीपक सैनी भगवानपुर थाने का गैंगस्टर है और उस पर कई आपराधिक मामले दर्ज हैं। पुलिस दीपक सैनी पर शिकंजा कसने की तैयारी कर रही है। वहीं भगवानपुर के करौंदी गांव निवासी रोहित पर भी भगवानपुर थाने में कई आपराधिक मामले दर्ज हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed