फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Roorkee News ›   Gang rape with mother and six-year-old in car

कार में मां और छह साल की मासूम से गैंगरेप

Sat, 25 Jun 2022 11:51 PM IST
Dehradun Bureau देहरादून ब्यूरो
Updated Sat, 25 Jun 2022 11:51 PM IST
विज्ञापन
Gang rape with mother and six-year-old in car
हैवानियत की हदें पार कार में लिफ्ट देकर उसमें सवार लोगों ने महिला और उसकी छह साल की बेटी के साथ सामूहिक दुष्कर्म किया। इसके बाद मां-बेटी को गंगनहर किनारे फेंककर फरार हो गए। लहूलुहान हालत में बेटी को लेकर महिला पुलिस के पास पहुंची और घटना की जानकारी दी। पुलिस ने तुरंत बच्ची को गंभीर हालत में सिविल अस्पताल में भर्ती कराया। पुलिस ने महिला की तहरीर पर रुड़की निवासी सोनू के अलावा चार अज्ञात पर मुकदमा दर्ज कर लिया है।
विज्ञापन

एसपी देहात प्रमेंद्र सिंह डोबाल ने बताया कि कलियर क्षेत्र निवासी एक महिला शुक्रवार देर रात अपनी छह साल की बेटी के साथ किसी काम से रुड़की आ रही थी। सवारी के इंतजार में वह कलियर में गंगनहर किनारे खड़ी थी। इसी दौरान रुड़की निवासी परिचित सोनू उसे मिला। उसने एक कार को रोककर महिला को उसमें बैठा दिया। बताया जा रहा हैै कि आरोपियों ने रुड़की और कलियर गंगनहर पटरी के बीच महिला से सामूहिक दुष्कर्म किया। यही नहीं उन्होंने उसकी छह साल की मासूम बच्ची के साथ भी सामूहिक दुष्कर्म किया। साथ ही शोर मचाने पर जान से मारने की धमकी दी।
विज्ञापन

वारदात को अंजाम देने के बाद कार सवार मां और बेटी को गंगनहर पटरी के पास छोड़कर फरार हो गए। महिला बेटी को लहूलुहान हालत में लेकर सिविल लाइंस कोतवाली पहुंची और पुलिस को जानकारी दी। पुलिस ने तुरंत बच्ची को सिविल अस्पताल में भर्ती कराया। साथ ही महिला को साथ लेकर गंगनहर पटरी और रुड़की व आसपास कार सवारों की तलाश की लेकिन कुछ पता नहीं चल पाया।
विज्ञापन
विज्ञापन

एसपी देहात प्रमेंद्र सिंह डोबाल ने बताया कि शुक्रवार रात महिला की तहरीर पर पांच लोगों के खिलाफ सामूहिक दुष्कर्म समेत अन्य धाराओं में केस दर्ज कर लिया गया था। अब तक की जांच में सामने आया है कि महिला सोनू नाम युवक के साथ खड़ी थी जो उसका परिचित था। रुड़की आने के लिए वह सवारी का इंतजार कर रही थी। सोनू ने उसे एक कार में बैठा दिया। जल्द ही घटना का खुलासा किया जाएगा। वहीं रुड़की कोतवाली इंस्पेक्टर देवेंद्र चौहान ने बताया कि सोनू की लोकेशन शनिवार रात करीब 9 बजे रुड़की में नगर निगम पुल की मिली है। लोकेशन के आधार पर उसकी धरपकड़ की कोशिश की जा रही है।
-----------
बच्ची की हुई दो सर्जरी
सिविल अस्पताल में बच्ची के भर्ती होने के बाद डॉक्टरों की टीम उसके उपचार में जुट गई। बच्ची की गंभीर हालत को देखते हुए रात में ही सर्जरी की गई। सीएमएस डॉ. संजय कंसल ने बताया कि बच्ची की रात में सर्जरी की गई थी। शनिवार को भी एक सर्जरी की गई है। बच्ची की निगरानी के लिए डॉक्टरों की टीम लगाई गई है। बच्ची की हालत में अभी कुछ सुधार है। पूरा प्रयास किया जा रहा है कि बच्ची को जल्द ही ठीक कर घर भेज दिया जाए।
-----------
चार टीमों का किया गया गठन
मां-बेटी के साथ सामूहिक दुष्कर्म की घटना के खुलासे के लिए पुलिस की चार टीमों को लगाया गया है। रुड़की, कलियर और आसपास लगे सभी सीसीटीवी कैमरों को खंगाला जा रहा है। साथ ही सर्विलांस की भी मदद ली जा रही है। पुलिस टीमें रुड़की से लेकर हरिद्वार, नारसन बॉर्डर, भगवानपुर, मंगलौर और लंढौरा क्षेत्र में लगे सभी कैमरे खंगाल रही है। एसपी देहात ने बताया कि पूरे मामले पर गंभीरता से नजर रखी जा रही है।
-----------
गेस्ट हाउस और होटल खंगाले
घटना के बाद रुड़की सिविल लाइंस कोतवाली और कलियर थाना पुलिस ने शनिवार को एक बार फिर घटनास्थल का निरीक्षण किया। साथ ही आसपास के लोगों से मामले के संबंध में जानकारी जुटाई। इसके अलावा पुलिस की टीमों ने कलियर स्थित सभी गेस्ट हाउस को गहनता से खंगाला। साथ ही कुछ होटलों की भी तलाशी ली।

-----------
किराए पर कमरा लेकर रह रही थी महिला
एसपी देहात ने बताया कि महिला कई सालों से कलियर में किराए पर कमरा लेकर रह रही थी। महिला के साथ एक व्यक्ति भी रहता है। उसके बारे में भी जानकारी जुटाई जा रही है। महिला के पति के बारे में जानकारी मिली है कि वह गाजियाबाद में रहता है। मामले में हर बिंदु पर गहनता से जांच की जा रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed