फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Roorkee News ›   Friday Namaz held under police guard in Roorkee

शहर में जुमे की नमाज पर पुलिस रही अलर्ट

Fri, 17 Jun 2022 08:15 PM IST
Dehradun Bureau देहरादून ब्यूरो
Updated Fri, 17 Jun 2022 08:15 PM IST
विज्ञापन
Friday Namaz held under police guard in Roorkee
भगवानपुर कस्बे में जुमे की नमाज के दौरान मस्जिद के बाहर तैनात पुलिस कर्मी। - फोटो : ROORKEE
भाजपा की पूर्व प्रवक्ता नूपुर शर्मा के विवादित बयान के बाद शुक्रवार को जुमे की नमाज को लेकर रुड़की और देहात में भी पुलिस अलर्ट रही। मस्जिदों के बाहर और आसपास पुलिस के साथ पीएसी के जवानों का कड़ा पहरा रहा। अधिकारियों ने चेतावनी दी कि अगर किसी ने माहौल खराब किया तो कड़ी कार्रवाई की जाएगी।
विज्ञापन

नूपुर शर्मा के बयान के विरोध में यूपी के कई जिलों में हिंसक घटनाएं हो रही हैं। हरिद्वार की सीमा से सटे सहारनपुर, मुजफ्फरनगर और बिजनौर में भी ऐसी घटनाएं सामने आई हैं। ऐसे में हरिद्वार में भी अलर्ट है। पुलिस अधिकारियों ने यूपी की सीमा से सटे जिले के गांवों में नजर रखने के निर्देश दिए हैं। साथ ही अफवाह फैलाने वाले और सोशल मीडिया पर भड़काऊ टिप्पणी करने वालों को चिह्नित कर कड़ी कार्रवाई के निर्देश दिए हैं। एसपी देहात प्रमेंद्र सिंह डोबाल ने बताया कि जुमे की नमाज को लेकर सुरक्षा व्यवस्था बढ़ाई गई थी। जुमे शहर और देहात में जुमे की नमाज शांतिपूर्ण तरीके से पढ़ी गई है।
विज्ञापन

देहात में घनी आबादी में बजते रहे हूटर
जुमे की नजाम को लेकर देहात में अतिसंवेदनशील गांवों में पुलिस का कड़ा पहरा रहा। पुलिस की गाड़ी सुबह से लेकर शाम तक घूमती रही। घनी आबादी में पुलिस का हूटर पूरे दिन बजता रहा। मंगलौर, लक्सर, भगवानपुर, खानपुर, सुल्तानपुर, पिरान कलियर, झबरेड़ा क्षेत्र में मस्जिदों के बाहर पुलिस का कड़ा पहरा रहा। इस दौरान पुलिस ने लोगों से अफवाहों पर ध्यान नहीं देने की अपील की। वहीं, शहर और देहात में खुफिया विभाग भी अलर्ट रहा।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed