फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Roorkee News ›   French President's statement condemned

फ्रांस के राष्ट्रपति के बयान की निंदा

Sun, 08 Nov 2020 12:16 AM IST
Dehradun Bureau देहरादून ब्यूरो
Updated Sun, 08 Nov 2020 12:16 AM IST
विज्ञापन
French President's statement condemned
कलियर में नायब तहसीदार को ज्ञापन देते जमियत के पदाधिकारी। - फोटो : ROORKEE
फ्रांस के राष्ट्रपति के बयान को लेकर हरिद्वार जिले की तंजीम अंजुमन गुलामाने मुस्तफा सोसायटी की कलियर इकाई ने कड़ी निंदा की है। उन्होंने कहा कि कोविड-19 के चलते वे सड़कों पर उतरकर विरोध प्रदर्शन नहीं करेंगे, बल्कि हजरत मोहम्मद साहब की शिक्षाओं का प्रचार-प्रसार कर अमन चैन और शांति का पैगाम देंगे।
विज्ञापन

पिरान कलियर स्थित एक गेस्ट हाउस में अंजुमन गुलामाने मुस्तफा सोसायटी के सेकेट्री हाजी चौधरी शादाब कुरैशी और कलियर इकाई के पदाधिकारी गुलशाद सिद्दीकी व सूफी राशिद साबरी ने एक प्रेसवार्ता कर फ्रांस के राष्ट्रपति द्वारा पैगंबर हजरत मोहम्मद की शान में गुस्ताखी प्रकरण को लेकर निंदा की। हाजी चौधरी शादाब कुरैशी और सूफी राशिद साबरी ने कहा कि पैगंबर मोहम्मद साहब मानवीय मूल्यों के उच्चतम शिखर को स्थापित करते हैं, इसलिए हम क्या दुनिया का कोई भी मुसलमान प्यारे नबी की शान में गुस्ताखी बर्दाश्त नहीं कर सकता, इसलिए वे प्रेसवार्ता कर अपना विरोध दर्ज करा रहे हैं। उन्होंने बताया कि कोविड-19 को ध्यान में रखते हुए इस प्रकरण को लेकर संगठन की ओर से कोई धरना प्रदर्शन या जलसा नहीं किया जाएगा। इस मौके पर सूफी राशिद साबरी और गुलशाद सिद्दीकी आदि मौजूद रहे।
विज्ञापन

फ्रांस की घटना की निंदा, प्रधानमंत्री को भेजा ज्ञापन
पिरान कलियर। कलियर में जमीयत उलेमा हिंद के कार्यालय पर एक बैठक हुई। इसमें फ्रांस में हुई घटना की निंदा की गई। इसके बाद एक ज्ञापन नायब तहसीलदार के माध्यम से प्रधानमंत्री को भेजा गया।
विज्ञापन
विज्ञापन

पिरान कलियर स्थित जमीयत उलेमा हिंद के प्रदेश कार्यालय पर जमीयत उलेमा हिंद की एक बैठक हुई। इसकी अध्यक्षता जमीयत उलेमा हिंद के प्रदेश अध्यक्ष मौलाना हुसैन और संचालन जिला अध्यक्ष मौलाना शराफत अली ने किया। मौलाना हुसैन ने कहा कि फ्रांस में जो घटना हुई है, जमीयत उसकी निंदा करता है और तमाम मुस्लिम लोगों से अपील करता है कि जज्बात में आकर कोई ऐसा कदम न उठाए, जिससे इस्लाम और नबी बदनाम हों। जमीयत उलेमा हिंद ने फ्रांस में हुई घटना के संबंध में एक ज्ञापन नायब तहसीलदार सुरेश पाल के माध्यम से प्रधानमंत्री को भेजा है। इस अवसर पर मुफ्ती ताजिम, मौलाना नवाब, मुफ्ती राशिद कासमी, मौलाना अब्दुल वाहिद, कारी सुलेमान कारी, जाहिद हसन, मोहम्मद रईस, मौलाना इकराम, मौलाना मुसर्रत और हाजी शमीम आदि उलेमा मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed