फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Roorkee News ›   freight train engine separated from the rack

मालगाड़ी का इंजन डिब्बो से अलग हुआ, हादसा टला

Sun, 17 Oct 2021 08:30 PM IST
Dehradun Bureau देहरादून ब्यूरो
Updated Sun, 17 Oct 2021 08:30 PM IST
विज्ञापन
freight train engine separated from the rack
लक्सर में चलती ट्रेन से अलग हुए इंजन को जोड़ते कैरिज एंड वैगन के कर्मचारी व अधिकारी व मौके पर जमा भ - फोटो : ROORKEE
रेलवे स्टेशन से गुजर रही एक मालगाड़ी का इंजन अचानक डिब्बों से अलग हो गया। यह देखते ही स्टेशन पर तैनात कर्मचारियों ने शोर मचा दिया। शोर सुनकर चालक को अनहोनी का अहसास हुआ। उसने तुरंत इंजन को रोक दिया। बाद में डिब्बों को इंजन से जोड़कर मालगाड़ी को रवाना किया गया।
विज्ञापन

रविवार सुबह सवा दस बजे प्लेटफार्म नंबर-2 से पंजाब से गोंडा जा रही फूड ट्रेन का इंजन अचानक डिब्बों से अलग हो गया। इस दौरान ड्यूटी पर तैनात आरपीएफ और चेकिंग स्टाफ के टीटीई प्रमोद कुमार ने शोर मचा दिया। शोर सुनकर मालगाड़ी के चालक सचिन सिंह और सहायक चालक दीप कौशिक को अनहोनी का अहसास हुआ। उन्होंने देखा तो पता चला कि मालगाड़ी के डिब्बे इंजन से अलग हो गए हैं और कुछ दूरी पर जाकर रुक गए हैं। उन्होंने इंजन को भी थोड़ी दूर आगे जाकर रोक दिया। रेलवे के अधिकारी और कर्मचारी मौके पर पहुंचे। सूचना कैरिज एंड वैगन के सीनियर सेक्शन इंजीनियर राकेश कुमार को दी गई। वह भी तत्काल घटनास्थल पर पहुंचे। जांच के बाद इंजन से अलग हुए मालगाड़ी के डिब्बों को जोड़ा गया। इस दौरान मालगाड़ी करीब 20 मिनट तक प्लेटफार्म नंबर दो पर खड़ी रही। स्टेशन अधीक्षक संतोष कुमार, रेलवे सुरक्षा बल के सहायक उपनिरीक्षक किरण पाल सिंह और जीआरपी थानाध्यक्ष प्रदीप कुमार स्टाफ के साथ मौके पर पहुंचे। मुरादाबाद मंडल के रेल प्रबंधक अजय नंदन ने घटना की पुष्टि करते हुए बताया कि जांच कराई जा रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed