{"_id":"579503d14f1c1ba07cc4c9ee","slug":"free-medical-camp-for-kanvariya","type":"story","status":"publish","title_hn":"कांवड़ियों के लिए लगाया निशुल्क शिविर","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
कांवड़ियों के लिए लगाया निशुल्क शिविर
ब्यूरो/अमर उजाला, रुड़की
Updated Sun, 24 Jul 2016 11:37 PM IST
विज्ञापन
निशुल्क स्वास्थ्य शिविर का किया उद्घाटन
- फोटो : amarujala
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
रुड़की केमिस्ट एवं ड्रगिस्ट एसोसिएशन की ओर से रविवार को कांवड़ियों की सेवा के लिए नि:शुल्क चिकित्सा शिविर लगाया गया। इसमें कांवड़ियों को दवाइयां आदि दी गईं। साथ ही जिन कावड़ियों को चोट या फिर पांव में छाले आदि पड़े हुए थे, उनकी पट्टी आदि भी की गई।
विज्ञापन
एसोसिएशन की ओर से नगर निगम गेट पर लगाए गए चिकित्सा शिविर का शुभारंभ मेयर यशपाल राणा एवं एसोसिएशन के अध्यक्ष गजेंद्र शर्मा, महामंत्री अवनीश शर्मा और कोषाध्यक्ष संजीव गोयल ने किया। महामंत्री अवनीश शर्मा ने बताया कि शिविर में सभी जरूरी दवाएं रखी गई हैं।
विज्ञापन
साथ ही दर्द के लिए बाम, स्प्रे आदि भी है। जो भी कांवड़िये शिविर में आ रहे हैं, उनके मर्ज के मुताबिक उन्हें दवाइयां आदि दी जा रही हैं। इस मौके पर बालकृष्ण शर्मा, संदीप शर्मा, अभय जैन, अब्दुल वहीद, अमित अग्रवाल, अनूप अग्रवाल, अवनीश घई, अमरजीत सिंह, हैप्पी चौधरी, मनोज अग्रवाल, मुकेश जैन, नरेंद्र सैनी, प्रदीप गोयल, प्रमोद चौधरी, राजीव भारद्वाज, राजेश सचदेवा, संदीप शर्मा, संजय गौतम, सचिन गुप्ता, विपिन गुप्ता, विवेक गुप्ता एवं विरेंद्र कुमार आदि मौजूद रहे।
विज्ञापन