फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Roorkee News ›   Fraud accused undergoing treatment in Delhi

धोखाधड़ी के आरोपी का दिल्ली में चल रहा उपचार

Sun, 17 Oct 2021 08:30 PM IST
Dehradun Bureau देहरादून ब्यूरो
Updated Sun, 17 Oct 2021 08:30 PM IST
विज्ञापन
Fraud accused undergoing treatment in Delhi
कई ग्रामीणों से लाखों की धोखाधड़ी करने वाले मुख्य आरोपी का दिल्ली के एक अस्पताल में उपचार चल रहा है। पुलिस को इसकी जानकारी मिली तो वह दिल्ली पहुंची और जानकारी ली। पुलिस आरोपी की निगरानी कर रही है।
विज्ञापन

सिविल लाइंस कोतवाली क्षेत्र स्थित ढंडेरा मिलाप नगर निवासी फिरोज ने पुलिस को तहरीर देकर बताया था कि छोटी, शारुन, उस्मानी, सत्तार अली, हसीन, मोहसिन, कविता, सईदा, अमजद, समा, खुर्शीद, साजिद निवासी मिलाप नगर और हसीन निवासी गांव धोबीवाला जिला सहारनपुर समेत अन्य लोगों ने ढंडेरा पोस्ट ऑफिस में खाता खुलवाया था। कई लोगों ने 15 हजार रुपये से लेकर करीब पांच लाख रुपये तक की धनराशि जमा कराई थी। 24 अगस्त को वे डाकघर में पासबुक की एंट्री कराने गए तो पता चला था कि खाते में बहुत कम रकम जमा की गई थी। शक होने पर लोगों ने पोस्ट ऑफिस कर्मचारी राकेश और अनुराग के बारे में जानकारी की तो पता चला कि वह कई दिनों से पोस्ट ऑफिस नहीं आए हैं और घर से भी फरार हैं। पुलिस ने तहरीर के आधार पर कर्मचारी राकेश शर्मा और उसके बेटे अनुराग शर्मा निवासी संजय गांधी कॉलोनी, रुड़की के खिलाफ धोखाधड़ी का मुकदमा दर्ज कर लिया था। तभी से पुलिस मामले की जांच कर रही थी। इस बीच जानकारी मिली कि राकेश शर्मा का दिल्ली के एक अस्पताल में उपचार चल रहा है। पुलिस ने दिल्ली जाकर जानकारी ली। कोतवाली प्रभारी अमर चंद शर्मा ने बताया कि राकेश शर्मा की पुलिस निगरानी में है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed