फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Roorkee News ›   Four protected animals being taken for slaughter were rescued, two accused arrested

Roorkee News: कटान के लिए ले जा रहे चार संरक्षित पशुओं को छुड़ाया, दो आरोपी गिरफ्तार

Sat, 10 Jun 2023 06:03 PM IST
Dehradun Bureau देहरादून ब्यूरो
Updated Sat, 10 Jun 2023 06:03 PM IST
विज्ञापन
Four protected animals being taken for slaughter were rescued, two accused arrested
संवाद न्यूज एजेंसी
विज्ञापन

भगवानपुर। भगवानपुर थाना पुलिस ने एक सूचना पर दो पिकअप वाहनों को पकड़ा है। इन वाहनों में चार संरक्षित पशुओं को कटान के लिए ले जाया जा रहा था। पुलिस ने चारों संरक्षित पशुओं को छुड़वा लिया है। पशुओं को गोशाला भेज दो आरोपियों को भी गिरफ्तार किया है। मामले से जुड़े अन्य आरोपियों की तलाश की जा रही है।

भगवानपुर थाना पुलिस को शुक्रवार की रात सूचना मिली कि दो वाहनों में चार संरक्षित पशुओं को कटान के लिए ले जाया जा रहा है। सूचना पर पुलिस ने इलाके की घेराबंदी कर ग्राम खेडी शिकोहपुर-सिकरोढा मार्ग से पर चेकिंग की। चेकिंग के दौरान पुलिस ने दोनों पिकअप वाहनों को पकड़ लिया। दोनों वाहनों से चार संरक्षित पशु बरामद हुए। प्रभारी निरीक्षक राजीव रौथाण ने बताया कि दोनों वाहनों पशुओं को काटने के लिए उपकरण भी रखे थे। पकड़े गए आरोपियों में अहसान निवासी ग्राम चोतरा, थाना झिझाना, जिला शामली व आकाश निवासी ग्राम इरसादपुर माजरा, थाना भवन, जिला शामली उत्तर प्रदेश है। दोनों का चालान कर दिया गया है। आरोपियों ने बताया कि वह संरक्षित पशुओं को उत्तर प्रदेश के जिला शामली के एक गांव से लेकर आए हैं। जिन्हें भगवानपुर क्षेत्र के ग्राम सिकरोढा निवासी आरिफ के घर काटने के लिए ले जा रहे थे। पुलिस ने चारों पशुओं को क्षेत्र के ग्राम झिवरहेडी के निकट गौशाला में भेज दिया है। उत्तराखंड गौवंश संरक्षण स्क्वायड के हरिद्वार टीम प्रभारी आशीष कुमार ने बताया कि आरोपियों ने पूछताछ के दौरान जो नाम बताए हैं। उनकी भी तलाश की जा रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed