फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Roorkee News ›   Four miscreants arrested for robbing two friends

दो दोस्तों से लूटपाट में चार बदमाश गिरफ्तार

Sun, 27 Feb 2022 11:17 PM IST
Dehradun Bureau देहरादून ब्यूरो
Updated Sun, 27 Feb 2022 11:17 PM IST
विज्ञापन
Four miscreants arrested for robbing two friends
हरिद्वार में जनसेवा केंद्र को नहीं लूट पाए तो लौटते समय बदमाशों ने दो दोस्तों के साथ लूटपाट की वारदात को अंजाम दिया था। पुलिस ने चार बदमाशों को गिरफ्तार कर घटना का खुलासा किया है। चारों के पास से घटना में प्रयुक्त बाइक, दो मोबाइल, एक तमंचा और एक कारतूस बरामद किया है। पुलिस ने चारों को कोर्ट में पेश कर जेल भेज दिया।
विज्ञापन

रविवार को एसपी देहात प्रमेंद्र सिंह डोबाल ने अपने कार्यालय में प्रेसवार्ता कर बताया कि नौशाद निवासी गांव तेलीवाला अपने दोस्त के साथ छह फरवरी की रात कलियर के पास गंगनहर की पटरी पर पैदल घूम रहे थे। इस बीच बाइक सवार दो बदमाशों ने तमंचे के बल पर दोनों से दस हजार की नकदी और दो मोबाइल लूट लिए थे। पुलिस ने मुकदमा दर्ज कर बदमाशों की तलाश शुरू कर दी थी। शनिवार रात पुलिस को सूचना मिली कि धनौरी तिरछे पुल के पास चार बदमाश किसी घटना को अंजाम देने की फिराक में हैं। पुलिस ने घेराबंदी कर चारों को बाइक के साथ पकड़ लिया। तलाशी के दौरान चारों से एक तमंचा, एक कारतूस और लूटे गए दो मोबाइल बरामद किए।
विज्ञापन

एसपी देहात ने बताया कि लूटपाट में अंकित, रवि उर्फ ढल्ली, मोनू कुमार निवासी मोहल्ला टाकान, थाना गंगोह जिला सहारनपुर, शानू निवासी घंटाघर चौक, बिजनौर को गिरफ्तार किया है। पूछताछ में चारों ने बताया कि वह छह फरवरी को गंगोह से किराये पर कार लेकर हरिद्वार राजा बिस्किट चौक के पास जनसेवा केंद्र लूटने आए थे, लेकिन असफल रहे। इस पर उन्होंने बहादराबाद पीठ से एक बाइक चोरी कर ली। अंकित और रवि बाइक लेकर चलने लगे जबकि मोनू और शानू कार से उनके पीछे-पीछे थे। इस बीच धनौरी पुल के पास दो दोस्तों से तमंचे के बल पर अंकित व रवि ने दस हजार रुपये और दो मोबाइल लूटे थे। एसपी देहात ने बताया कि चारों को कोर्ट में पेश कर जेल भेज दिया है। पुलिस टीम में एसओ धर्मेंद्र राठी, एसआई नरेश कुमार, सिपाही सोनू कुमार, अवतार सिंह, भूपेंद्र सिंह, विनोद कुमार, मनीषा और अहसान शामिल रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन

मोनू और रवि का है आपराधिक इतिहास
एसपी देहात ने बताया कि आरोपी मोनू के खिलाफ सहारनपुर जिले में लूट के पांच केस दर्ज हैं। जबकि रवि के खिलाफ पूर्व में कलियर में एक मुकदमा दर्ज है। उन्होंने बताया कि शानू और अंकित के आपराधिक इतिहास की जानकारी जुटाई जा रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed