{"_id":"65a6db3a5365018f0a083356","slug":"four-employees-embezzled-rs-291-lakh-roorkee-news-c-5-1-drn1030-330155-2024-01-17","type":"story","status":"publish","title_hn":"Roorkee Crime: एटीएम में रकम डालने वाले कर्मचारियों ने किया लाखों का गबन, ऑडिट में सामने आया फर्जीवाड़ा","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Roorkee Crime: एटीएम में रकम डालने वाले कर्मचारियों ने किया लाखों का गबन, ऑडिट में सामने आया फर्जीवाड़ा
Wed, 17 Jan 2024 04:40 PM IST
देहरादून ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, रुड़की
संवाद न्यूज एजेंसी, रुड़की
Published by: देहरादून ब्यूरो
Updated Wed, 17 Jan 2024 04:40 PM IST
सार
पिछले साल कंपनी की ओर से जुलाई और अगस्त में सभी एटीएम का ऑडिट किया गया था। ऑडिट में चारों कर्मचारियों की ओर से 2.91 लाख का गबन करना पकड़ा गया था।
विज्ञापन
ऑडिट (प्रतीकात्मक)
- फोटो : Istock
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
एटीएम में रकम डालने वाले चार कर्मचारियों ने ढाई लाख से अधिक की रकम का गबन कर लिया। कंपनी की ओर से ऑडिट किया गया तो फर्जीवाड़ा सामने आया। कंपनी के ब्रांच मैनेजर की तहरीर पर पुलिस ने चारों पर केस दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।
विज्ञापन
सिविल लाइंस कोतवाली पुलिस को देहरादून के इंद्रप्रस्थ नाथनपुर निकट अंबीवाला गुरुद्वारा स्थित सीएमएस इंफो सिस्टम कंपनी के ब्रांच मैनेजर सुधाकर ढौंडियाल ने तहरीर देकर बताया कि उनकी कंपनी देहरादून समेत रुड़की क्षेत्र के एटीएम में रकम जमा करने का काम करती है।
विज्ञापन
Roorkee : बाइक सवार दो बदमाशों ने सरिया कारोबारी को बनाया निशाना, आंख में मिर्ची झोंककर 9.55 लाख लूटे
विज्ञापन
कंपनी की ओर से रुड़की क्षेत्र में रकम जमा करने के लिए शुभम निवासी गांव धनौरी, कलियर, मनदीप बमोला निवासी न्यू आदर्शनगर, रुड़की जरनल निवासी गली नंबर दस लेबर चौक रामनगर, रुड़की और शाेवित कुमार निवासी गांव कोलहाली, थाना बुढ़ाना जिला मुजफ्फरनगर जिम्मेदारी दे रखी है।
बताया कि पिछले साल कंपनी की ओर से जुलाई और अगस्त में सभी एटीएम का ऑडिट किया गया था। ऑडिट में चारों कर्मचारियों की ओर से 2.91 लाख का गबन करना पकड़ा गया था। चारों कर्मचारियों से इस मामले में जवाब मांगा गया था लेकिन उन्होंने कोई जवाब नहीं दिया। कोतवाली प्रभारी आरके सकलानी ने बताया कि चारों के खिलाफ केस दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।I