{"_id":"6a5d1a498d059778250f9124","slug":"four-buses-to-be-added-to-the-roorkee-depots-fleet-roorkee-news-c-5-1-drn1027-1022328-2026-07-20","type":"story","status":"publish","title_hn":"Roorkee News: रुड़की डिपो के बेड़े में शामिल होंगी चार बसें","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Roorkee News: रुड़की डिपो के बेड़े में शामिल होंगी चार बसें
विज्ञापन
रुड़की डिपो को जल्द ही चार और बसों की सौगात मिलने जा रही है। पर्वतीय डिपो से ट्रांसफर होकर आने वाली ये बसें रुड़की डिपो के बेड़े में शामिल की जाएंगी। इससे लंबे समय से बसों की कमी से जूझ रहे डिपो को राहत मिलेगी और यात्रियों को भी बेहतर परिवहन सुविधा मिल सकेगी।
वर्तमान में रुड़की डिपो के पास निगम की तकरीबन 30 बसें हैं। ऐसे में चार बसों के शामिल होने के बाद बेड़े की संख्या बढ़ जाएगी जिससे दिल्ली, देहरादून समेत अन्य प्रमुख मार्गों पर बसों का संचालन अधिक सुचारु ढंग से किया जा सकेगा। बसों की उपलब्धता बढ़ने से मैदान क्षेत्र के विभिन्न रूटों पर यात्रियों को भी आवागमन में सहूलियत मिलेगी और संचालन व्यवस्था मजबूत होगी। रोडवेज अधिकारियों के अनुसार बसों के ट्रांसफर संबंधी पत्र रुड़की डिपो को प्राप्त हो चुका है। आवश्यक औपचारिकताएं पूरी होने के बाद बसों को इस सप्ताह डिपो के बेड़े में शामिल कर लिया जाएगा।