फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Roorkee News ›   Four arrested for theft from warehouse

गोदाम से हजारों के सामान चोरी में चार चोर दबोचे

Tue, 21 Sep 2021 01:02 AM IST
Dehradun Bureau देहरादून ब्यूरो
Updated Tue, 21 Sep 2021 01:02 AM IST
विज्ञापन
Four arrested for theft from warehouse
रुड़की गंगनहर कोतवाली में पकड़े गए चारी के आरोपी। - फोटो : ROORKEE
पुलिस ने गोदाम से हजारों के सामान चोरी के मामले में चार आरोपियों को गिरफ्तार किया है। उनकी निशानदेही पर चोरी का सामान भी बरामद कर लिया। पुलिस ने चारों को कोर्ट में पेश कर जेल भेज दिया है।
विज्ञापन

गंगनहर कोतवाली पुलिस को आरके चौधरी ने तहरीर देकर बताया था कि उन्होंने सेफ एक्सप्रेस प्राइवेट लिमिटेड ट्रांसपोर्ट का गोदाम इब्राहिमपुर गांव में बना रखा है। गोदाम में इलेक्ट्रानिक सामान रखा जाता है। दस सितंबर की रात करीब 11 बजे वह गोदाम में ताला लगाकर चले गए थे। अगले दिन जब वह गोदाम पर पहुंचे तो रोशनदान टूटा हुआ था। उन्होंने गोदाम के गेट का ताला खोलकर देखा तो सामान चोरी थी। चोर गोदाम से स्पेयर पार्ट, दवा की पेटी, चार पंखे, हैंड टॉर्च, इन्वर्टर, बैटरी और गोदाम में खड़ी गाड़ियों से जुड़ा सामान चोरी कर ले गए थे।
विज्ञापन

पुलिस ने तहरीर के आधार पर केस दर्ज कर लिया था। कोतवाली प्रभारी प्रवीण सिंह कोश्यारी ने बताया कि रविवार रात गोदाम के पास से ही चोरी के मामले में रोहित, मनोज, राजिक उर्फ शाहरुख उर्फ लंबू और सामल निवासी गांव इब्राहिमपुर देह, रुड़की को गिरफ्तार किया है। उनके पास से चोरी का सामान बरामद किया है। पुलिस टीम में एसआई रोशन सिंह बिष्ट, सिपाही संदीप कुमार और जितेंद्र शामिल रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed