फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Roorkee News ›   Former head's family attacked with sharp weapon

पूर्व प्रधान के परिवार धारदार हथियार से हमला

Sun, 06 Mar 2022 10:20 PM IST
Dehradun Bureau देहरादून ब्यूरो
Updated Sun, 06 Mar 2022 10:20 PM IST
विज्ञापन
Former head's family attacked with sharp weapon
रुड़की सिविल अस्पताल में मारपीट में घायल हुए व्यक्ति का उपचार करते स्वास्थ्य कर्मी। - फोटो : ROORKEE
पुरानी रंजिश में परिवार के लोगों ने ही पूर्व प्रधान के घर में घुसकर परिवार पर धारदार हथियार से हमला बोल दिया। हमले में एक युवक गंभीर रूप से घायल हो गया। उसे गंभीर हालत में सिविल अस्पताल में भर्ती कराया गया है। घटना की सूचना पुलिस को दी गई है।
विज्ञापन

गंगनहर कोतवाली क्षेत्र स्थित गांव रहीमपुर निवासी पूर्व प्रधान शेर अली की परिवार के लोगों से ही पुरानी रंजिश चली आ रही है। रंजिश के चलते परिवार के लोग पहले भी हमला कर चुके हैं। आरोप है कि रविवार शाम परिवार के लोग पूर्व प्रधान के घर में घुस आए और लाठी-डंडों और धारदार हथियार से हमला बोल दिया। हमले में एक युवक गंभीर रूप से घायल हो गया। युवक को परिजनों ने रुड़की सिविल अस्पताल में भर्ती कराया। पूर्व प्रधान की ओर से पुलिस को तहरीर दी गई है। कोतवाली प्रभारी ऐश्वर्य पाल ने बताया कि तहरीर के आधार पर जांच कर कार्रवाई की जाएगी।
विज्ञापन

दो पक्षों में मारपीट, क्रॉस केस दर्ज
टिकौला गांव में दो पक्षों में विवाद हो गया। दोनों पक्षों की तहरीर पर पुलिस ने क्रॉस केस दर्ज कर लिया है। क्षेत्र के टिकौला गांव निवासी रियाजुल ने पुलिस को तहरीर देकर बताया कि शनिवार देर शाम विशाल और गुड्डू व दो अज्ञात लोग उनकी परचून की दुकान पर आए। उन्होंने मारपीट शुरू कर दी। साथ ही जान से मारने की धमकी देकर फरार हो गए। सुखपाल सिंह ने तहरीर देकर बताया कि उनका बेटा विशाल रास्ते से जा रहा था। तभी रियाजुल पक्ष के लोगों ने रोककर गाली-गलौज कर मारपीट कर दी। इतना ही नहीं दूसरे पक्ष के लोग घर में घुस आए और परिवार से भी मारपीट कर दी। कोतवाली प्रभारी अमर चंद शर्मा ने बताया कि दोनों पक्षों के रियाजल, इमरान, इंतजार वाजिद, विशाल, गुड्डू और दो अज्ञात के खिलाफ मुकदमा दर्ज कर लिया गया है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed