फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Roorkee News ›   Formation of two teams to stop polythene and prevent dengue

पॉलिथीन रोकने व डेंगू के प्रचार प्रसार के लिए दो टीमों का गठन

Fri, 15 Jul 2022 09:54 PM IST
Dehradun Bureau देहरादून ब्यूरो
Updated Fri, 15 Jul 2022 09:54 PM IST
विज्ञापन
Formation of two teams to stop polythene and prevent dengue
शासन के आदेश पर नगर पालिका मंगलौर के अधिशासी अधिकारी ने डेंगू और पॉलिथीन के इस्तेमाल की रोकथाम के लिए दो अलग-अलग टीमों का गठन किया है। डेंगू के लिए गठित टीम नागरिकों को जागरूक करेगी। पॉलिथीन के लिए गठित टीम दबिश देकर शहर को पॉलिथीन मुक्त बनाने का काम करेगी।
विज्ञापन

शुक्रवार को पालिका अधिशासी अधिकारी विजय प्रताप सिंह चौहान ने शासन के आदेश पर डेंगू की रोकथाम के लिए एक टीम का गठन किया। इसमें सफाई निरीक्षक आदेश कुमार को नोडल अधिकारी, सफाई नायक राजेश कुमार, संजय कुमार, रियासत व रिजवान को सदस्य बनाया गया है। ये टीम डोर-टू-डोर नागरिकों को जागरूक करेगी।
विज्ञापन

वहीं अधिशासी अधिकारी विजय प्रताप सिंह चौहान ने एक और टीम का गठन किया है जो कस्बे में पॉलिथीन के भंडारण व खरीद-फरोख्त पर निगरानी रखेगी। टीम का अध्यक्ष अवर अभियंता गुरदयाल सिंह को बनाया गया है। सफाई निरीक्षक आदेश कुमार को सदस्य सचिव नियुक्त किया गया है। इसके अलावा संदीप कुमार, फजल इलाही, तनवीर अहमद, आरिफ, हसीन खान, राकेश कुमार, सचिन, देवदत्त भारती को सदस्य बनाया गया है। वहीं स्थानीय पुलिस से भी उक्त टीम की सुरक्षा के लिए पुलिसकर्मियों की मांग की गई है। दो पुलिसकर्मियों को भी उक्त टीम में सदस्य नियुक्त किया जाएगा।
विज्ञापन
विज्ञापन

भारतीय युवा कांग्रेस के जिलाध्यक्ष इंजीनियर रवि बहादुर ने गुरुकुल नारसन निवासी हिमांशु को जिला महासचिव नियुक्त किया है। जिलाध्यक्ष ने उन्हें नियुक्ति पत्र सौंपते हुए आशा व्यक्त की है कि वह पार्टी की रीतियों और नीतियों को जन-जन तक पहुंचाने का कार्य करेंगे। जिला महासचिव बनने पर हिमांशु ने भी पार्टी आलाकमान का आभार व्यक्त किया। उन्होंने कहा कि पार्टी को मजबूत करना ही उनका एकमात्र लक्ष्य होगा। संवाद
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed