फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Roorkee News ›   Forest inspector involved in cutting of Khair trees suspended

Roorkee News: खैर के पेड़ कटान में शामिल वन दरोगा निलंबित

Sat, 03 May 2025 11:38 PM IST
Dehradun Bureau देहरादून ब्यूरो
Updated Sat, 03 May 2025 11:38 PM IST
विज्ञापन
Forest inspector involved in cutting of Khair trees suspended
खैर के पेड़ों की तस्करी में वन दरोगा की भूमिका सामने आने पर निलंबित कर दिया गया है। उप प्रभागीय वन अधिकारी को मामले की जांच सौंपी गई है। वहीं दूसरी ओर धनौरी और इब्राहिमपुर के जंगल से खैर के 14 पेड़ों के कटान के मामले में वन तस्कर को गिरफ्तार किया गया है। पेड़ तस्करी में कर्मचारी पर कार्रवाई की खबर के बाद से वन विभाग में हड़कंप मचा है।
विज्ञापन


धनौरी के जंगल से पांच अप्रैल को खैर के चार पेड़ों को काटा गया था। इसके बाद वन तस्करों ने दोबारा 25 अप्रैल को रुड़की के इब्राहिमपुर गांव के जंगल से खैर के और 10 पेड़ काट लिए थे। पेड़ों के कटान के बाद वन विभाग की टीम जांच करके तस्करों की तलाश कर रही थी। इस दौरान वन विभाग के रुड़की रेंजर विनय राठी ने अपनी टीम के साथ शुक्रवार को खैर का कटान करने वाले वन तस्कर दीपक कुमार निवासी आसफनगर कोतवाली मंगलौर को गिरफ्तार किया।
विज्ञापन




आरोपी से पूछताछ की तो पता चला कि वन तस्कर की वन दारोगा राजेश चौहान से सांठगाठ थी जो मंगलौर बैरियर पर तैनात थे। वन दारोगा की शह पर ही वन तस्कर ने खैर के पेड़ों को काटा था। मामला गंभीर होने पर वन विभाग में हड़कंप मच गया। वन दारोगा की भूमिका सामने आने के बाद उसे निलंबित कर दिया गया। मामले की जांच उपप्रभागीय वन अधिकारी सुनील बलूनी को सौंपी गई है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed