फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Roorkee News ›   Foreign food being sold in trains, officer careless

ट्रेनों में बिक रहा बाहरी खाना, अफसर बेपरवाह

Sun, 16 Feb 2020 11:36 PM IST
Dehradun Bureau देहरादून ब्यूरो
Updated Sun, 16 Feb 2020 11:36 PM IST
विज्ञापन
Foreign food being sold in trains, officer careless
रुड़की। एसी कोच के अटेंडेंट ही रेल नियमों की धज्जियां उड़ा रहे हैं। अटेंडेंट रेलवे स्टेशनों के बाहर चलने वाले खाने के होटल मालिकों से सेटिंग कर ट्रेनों में यात्रियों को बाहरी खाना परोस रहे हैं। इतना ही नहीं, यात्रियों से खाने के दोगुने दाम वसूले जा रहे हैं। बावजूद इसके, रेलवे के अधिकारी मामले में कोई संज्ञान नहीं ले रहे हैं।
विज्ञापन

रेल विभाग ने ट्रेनों में अवैध रूप से चलने वालों पर पूरी तरह से पाबंदी लगा रखी है। रेलवे की मंशा है कि यात्रियों को शुद्ध और ताजा खाना रेलवे की ओर से उपलब्ध कराया जा सके, लेकिन रेलवे की पूरी मेहनत पर उसके ही कर्मचारी पानी फेर रहे हैं। दरअसल, कुछ ट्रेनें ऐसी हैं, जिनमें पेंट्रीकार नहीं हैं। इन ट्रेनों में एसी कोच अटेंडेंट रेलवे को ही क्षति पहुंचाने में लगे हैं। कोच अटेंडेंटों ने कई रेलवे स्टेशनों के बाहर खाने के होटल मालिकों से सेटिंग कर रखी है। ट्रेन में जब यात्री खाने की बाबत अटेंडेंट से जानकारी लेते हैं तो ये बताते हैं कि वे ट्रेन का खाना न खाकर होटल का खाना खाएं, वह शुद्ध और ताजा होता है। यात्री इनके झांसे में आकर खाने का ऑर्डर दे देते हैं। इसके बाद कोच अटेंडेंट होटल मालिक को फोन कर खाना ऑर्डर करता है और होटल का एक आदमी ट्रेन पहुंचने से पहले ही ऑर्डर लेकर पहुंच जाता है। यह पूरा खेल कोच अटेंडेंटों की मिलीभगत से चल रहा है। होटल मालिकों से इनका कमीशन बंधा हुआ है। इसके चलते यात्रियों से खाने के दोगुने रुपये वसूले जा रहे हैं। बावजूद इसके, रेलवे अधिकारी इनके खिलाफ कोई कार्रवाई नहीं कर रहे हैं। यह खेल अधिकतर ट्रेनों में चल रहा है।
विज्ञापन

मामला संज्ञान में नहीं है, यदि ऐसा हो रहा है तो मामले की जांच की जाएगी। ट्रेन में बाहरी खाना सप्लाई करने की किसी को भी अनुमति नहीं है। अगर कोई रेलवे का कर्मचारी या बाहरी व्यक्ति ऐसा करता हुआ पाया गया तो कार्रवाई की जाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन

-तरुण कुमार प्रकाश, मंडल रेल प्रबंधक, मुरादाबाद
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed