{"_id":"66fb0dc6c9bb3f30e80c01c4","slug":"for-the-first-time-schools-will-open-at-7-am-on-october-1-roorkee-news-c-5-1-drn1030-514682-2024-10-01","type":"story","status":"publish","title_hn":"Roorkee News: पहली बार एक अक्तूबर को सात बजे ही खुलेंगे विद्यालय","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Roorkee News: पहली बार एक अक्तूबर को सात बजे ही खुलेंगे विद्यालय
विज्ञापन
सरकारी स्कूलों में हर साल अक्तूबर से शुरू हो जाता था शीतकालीन समय
वैसे तो शिक्षा विभाग में एक अक्तूबर से सरकारी स्कूलों में शीतकालीन सत्र शुरू हो जाता है और स्कूल सुबह 9.30 बजे से दोपहर 3.30 बजे तक शुरू हो जाता है। वहीं इस बार हरिद्वार जिले में सरकारी स्कूल पहली बार ग्रीष्मकालीन समय के हिसाब से ही खुलेंगे। शिक्षा विभाग ने यह फैसला जिले में पड़ रही गर्मी और शिक्षक संगठन की मांग को देखते हुए लिया है।
सितंबर महीने में गुनगुनी सर्दी होनी शुरू हो जाती है। ऐसे में हर साल एक अक्तूबर से शिक्षा विभाग सरकारी स्कूलों में शीतकालीन समय शुरू कर देता है। इस समय के अनुसार स्कूल सुबह सुबह 9.30 बजे से दोपहर 3.30 बजे तक चलते हैं लेकिन इस बार हरिद्वार में गर्मी का प्रकोप जारी है। इस समय जिले का अधिकतम तापमान 34 डिग्री तक चल रहा है।
इससे स्कूल पहुंचने में बच्चों को परेशानी होगी। इसको लेकर उत्तराखंड राज्य प्राथमिक शिक्षक संघ ने मुख्य शिक्षा अधिकारी को पत्र भेजकर इस बार अक्तूबर में समय नहीं बदले जाने की मांग की थी। इसपर मुख्य शिक्षा अधिकारी ने इस बार एक अक्तूबर से शीतकालीन समय नहीं बदले जाने के आदेश दिए हैं। इस बार स्कूल एक से 15 अक्तूबर तक ग्रीष्मकालीन समय के हिसाब सेे खुलेंगे।