फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Roorkee News ›   Food Safety Department raids, seven samples of Mawa sweets and Ghee fail

Roorkee News: खाद्य सुरक्षा विभाग का छापा, मावा की मिठाई और घी के सात सैंपल फेल

Thu, 06 Mar 2025 11:56 PM IST
Dehradun Bureau देहरादून ब्यूरो
Updated Thu, 06 Mar 2025 11:56 PM IST
विज्ञापन
Food Safety Department raids, seven samples of Mawa sweets and Ghee fail
रुड़की/पिरान कलियर। होली के त्योहार को देखते हुए खाद्य सुरक्षा विभाग की टीम ने कलियर और रुड़की में डेयरी और किराना दुकानों पर छापेमारी की। इस दौरान 62 खाद्य पदार्थ के सैंपल लिए गए। जांच में सात फेल हो गए। चेकिंग और कार्रवाई से डेयरी और दुकानदारों में हड़कंप मचा रहा। विभागीय अधिकारियों ने दुकानदारों को अपने यहां शुद्ध और ताजा सामान रखने की सलाह देकर उन्हें बेचने को कहा है। कहा कि यदि कोई दुकानदार नियमों का पालन नहीं करता है तो कार्रवाई को तैयार रहे।खाद्य सुरक्षा की टीम मोबाइल वैन लैब के साथ कलियर और रुड़की पहुंची। टीम के पहुंचने से दुकान स्वामियों में हड़कंप मच गया। इस दौरान सुरक्षा विभाग की टीम ने अलग-अलग दूध, डेयरी और मसालों, मिठाइयों की दुकानों से करीब 62 सैंपल लिए। उसके बाद दूध और दूध से बनी सभी मिठाइयां, मावा, आटा, तेल, हल्दी, मिर्ची पाउडर, धनिया पाउडर और बेसन आदि खाद्य पदार्थों का मोबाइल लैब में परीक्षण किया गया। इस दौरान जांच में मावा, मिठाई और घी समेत अन्य पदार्थ के सात सैंपल फेल हो गए। जिनको कब्जे में लेकर नष्ट कर दिया गया। जबकि दुकानदारों और डेयरी संचालकों को नोटिस जारी किया गया। जिला खाद्य सुरक्षा अधिकारी एमएन जोशी ने बताया कि खाद्य सुरक्षा एवं औषधि विभाग ने होली के त्योहार को देखते हुए अब कड़े कदम उठाए हैं। जिले के गांव-गांव से लेकर शहर तक विभाग की मोबाइल लैब मौके पर ही असली और नकली प्रोडक्ट की जांचकर अपनी रिपोर्ट जारी कर देगी। यह मोबाइल वैन सभी मसालों से लेकर दूध, दही, घी एवं सभी खाद्य पदार्थों की मिलावट का पता लगाएगी। उन्होंने बताया कि कलियर में दूध, डेयरी, मिठाइयों और किराने की दुकानों से करीब 62 सैंपल लिए गए थे। जिनमें से सात सैंपल फेल हुए हैं। उपायुक्त वीरेंद्र सिंह बिष्ट ने बताया कि उत्तराखंड में तीन मोबाइल वैन की यूनिट हैं। इस मौके पर वरिष्ठ खाद्य सुरक्षा अधिकारी योगेन्द्र पांडे, दिलीप जैन, खाद्य विश्लेषक रमेश जोशी आदि मौजूद रहे।
विज्ञापन

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed